न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी टीवी पर कांग्रेस को मिल रही ज्यादा टीआरपी : अरुण जेटली

गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jailtley) ने कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा राफेल लड़ाकू सौदे (Rafale Deal) में घपले का मुद्दा बार-बार उठाए जाने को लेकर जमकर बरसे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 5:50:58

पाकिस्तानी टीवी पर कांग्रेस को मिल रही ज्यादा टीआरपी : अरुण जेटली

गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jailtley) ने कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा राफेल लड़ाकू सौदे (Rafale Deal) में घपले का मुद्दा बार-बार उठाए जाने को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) को पाकिस्तान (Pakistan) के टेलीविजन पर अत्यधिक टीआरपी (TRP) मिल रही है। जेटली ने कहा कि इस मुद्दे पर सवाल कांग्रेस नेताओं की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ की गई टिप्पणी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने बीते कुछ दिनों से अपने वरिष्ठ नेताओं के बयान से खुद को मुश्किल में पा रही है। उन्हें पाकिस्तान के टेलीविजन पर अत्यधिक टीआरपी मिल रही है। लेकिन भारत में उनके खिलाफ राय में परिवर्तन आ रहा है।"

अरुण जेटली कांग्रेस अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समानांतर बातचीत व लड़ाकू विमान राफेल की भारत को आपूर्ति में देरी की जांच की मांग संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।

जेटली ने कहा कि सरकार ने बार-बार इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ की है, सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर बात रखी है और सीएजी ने पहले ही इसका विश्लेषण किया है।

उन्होंने कहा, "याचिकाकर्ता एक और मौका ले रहे हैं। कोई राजवंश यह दावा नहीं कर सकता कि वह सर्वोच्च न्यायालय या सीएजी से ऊपर है और उसके फैसले व निष्कर्ष उस पर लागू नहीं होते।"

arun jaitley,congress,rafale deal,rahul gandhi,pm narendra modi,pakistan,hindi news

बता दे, राफेल केस (Rafale Case) पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की कुछ गोपनीय फाइलें चोरी हो गईं। जिसके बाद राफेल मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। गुरुवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोला और कहा कि सरकार से कई सारी चीजें गायब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का काम ही है गायब करना।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक नई लाइन निकली है, 'गायब हो गया'। अब दो करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम गायब हो गया, 15 लाख का वादा गायब हो गया, किसानों के बीमा का दाम गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया और अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'चौकीदार को बचाने की कोशिश जारी है। राफेल के कागज गायब हुए हैं, मतलब वो सच्चे हैं। राहुल गांधी ने बयान दिया- राफेल डील की मोदी जी ने बाईपास सर्जरी की है।' राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी की डील की वजह से भारत में राफेल विमान लाने में देरी हुई है जिसका सबूत सबूत हम देंगे।' उन्होंने ये भी कहा, 'फाइल में लिखा है कि पीएमओ डील में दखल दे रहा था। पर्रिकर के पास फाइल होने की जांच कीजिए, सिर्फ पीएम ही नहीं सभी की जांच होनी चाहिए।' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि वो खुद इस मामले की जांच क्यों नहीं करा देते। राहुल गांधी ने पीएम से पूछा कि अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो वो जेपीसी जांच से क्यों कतरा रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान में किए गए हवाई हमलों के लिए सबूत जारी करने की मांग की थी। पुलवामा हमले में शहीद हुए कई सीआरपीएफ जवानों के विधवाओं ने भी असंतोष प्रकट करते हुए कहा है कि उन्हें एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों के शवों की तस्वीर देखे बिना दिल को ठंडक नहीं पहुंचेगी।
(इनपुट एजेंसी के साथ)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल