दिल्ली की पूर्व सीएम और कद्दावर नेता शीला दीक्षित को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है। अजय माकन ने शीला दीक्षित के अध्यक्ष बनने के बाद बधाई देते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस और आगे जाएगी। बता दें कि शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की कमान संभाल चुकी है। अजय माकन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। अपने अंतिम कार्यकाल के दौरान कॉमवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वो सुर्खियों में थीं। शीला दीक्षित के नाम का पी सी चाको ने ऐलान किया है। इसके साथ ही देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया, हारून यूसुफ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
PC Chacko, Congress: Sheila Dikshit appointed Delhi Congress President. Devendra Yadav, Rajesh Lilothia, Haroon Yusuf appointed working presidents. pic.twitter.com/t5JHm57lAh
— ANI (@ANI) January 10, 2019














