न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: डिप्टी सीएम पर कांग्रेस-जदएस में माथापच्ची, मुस्लिम संगठनों ने भी रख दी यह मांग

कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के बीच सरकार गठन को लेकर माथापच्ची जारी है। ऐसा लगता है कि इस सरकार के लिए राहें आसान नहीं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 May 2018 3:24:15

कर्नाटक: डिप्टी सीएम पर कांग्रेस-जदएस में माथापच्ची, मुस्लिम संगठनों ने भी रख दी यह मांग

कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के बीच सरकार गठन को लेकर माथापच्ची जारी है। ऐसा लगता है कि इस सरकार के लिए राहें आसान नहीं हैं। क्योंकि उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक बादल छंटे नहीं हैं। जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार रात संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने मंत्रिमंडल गठन और दोनों पार्टियों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर चर्चा की और उन्होंने राहुल और सोनिया को शपथग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल ने न्यौता स्वीकार कर लिया है।

वही खबरों की माने तो कांग्रेस संतुलन बनाए रखने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाने पर जोर दे रही है। डिप्टी सीएम के दोनों पदों पर कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता परमेश्वरन और डीके शिवकुमार को बैठाना चाहती है। यह सारी कवायद खेमों में बंटी पार्टी को एकजुट रखने की है। खासकर ऐसे समय जब पार्टी विधायकों के तोड़फोड़ की कोशिश की जा रही है लेकिन जदएस ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

अभी तक कैबिनेट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जदएस ने खाका तैयार होने के बावजूद भी तस्वीर साफ नहीं है। डिप्टी सीएम और स्पीकर पद को लेकर राज्य की सियासत में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जहां कांग्रेस राज्य में अपने दो डिप्टी सीएम सहित स्पीकर पद को अपने पास रखना चाहती है। वहीं कुमारस्वामी इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। लिंगायत के बाद अब मुस्लिम समुदाय से डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग तेज होने लगी है।

ऐसे में मुस्लिम समुदाय ने भी अपने समुदाय से डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज कर दी है। इसके अलावा सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर दोनों दलों के बीच अभी से ही अनबन की बातें सामने आने लगी हैं। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुस्लिम संगठनों के एक समूह ने मांग की है कि वह 7 बार के कांग्रेस विधायक रोशन बेग या फिर समुदाय के किसी और मुस्लिम नेता को नई कैबिनेट में डिप्टी सीएम का पद दें। डिप्टी सीएम के लिए कांग्रेस की तरफ से पहले ही जी परमेश्वर का नाम चर्चा में है। हालांकि दूसरे नाम की अभी चर्चा भी नहीं हुई है। मुस्लिम संगठनों द्वारा रोशन बेग का नाम डिप्टी सीएम के लिए प्रस्तावित करने पर उन्होंने कहा, 'इसमें गलत क्या है? क्यों नहीं? यदि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मांगे की जा सकती हैं तो आखिर मेरे समुदाय के लोग क्यों नहीं कर सकते हैं? लेकिन दिन के आखिर में हाईकमान को ही फैसला लेना है।'

बता दें कि सोमवार को अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने कुमारस्वामी को पत्र लिखकर मांग की थी कि कांग्रेस के शमानुरु शिवशंकरप्पा को नई सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्री का पद दिया जाए। इसी बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले कुमारस्वामी ने बताया है कि शपथग्रहण में कौन-कौन नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं के अलावा बहुत से नेता कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जिसमें राहुल जी, गुलाम नबी आजाद, मायावती जी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, स्टालिन और बहुत से लोग आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत