न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018 (कुश्ती) : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने जीता कांस्य

रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 1:21:51

CWG 2018 (कुश्ती) : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने जीता कांस्य

रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

साक्षी ने यह मुकाबला अपने मजबूत डिफेंस के दम पर 6-5 से जीता। अंतिम राउंड में टेलर ने साक्षी को पटक दिया था, लेकिन इस दिग्गज पहलवान ने अपने डिफेंस के कारण टेलर को जरूरी अंक नहीं लेने दिए और महज एक अंक के अंतर से कांसे पर कब्जा किया।

साक्षी हालांकि इस जीत से खुश नहीं होगीं क्योंकि इन खेलों में उन्हें स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

राउंड रोबिन प्रारूप में खेली गई स्पर्धा के पहले मैच में साक्षी ने विजयी शुरुआत करते हुए स्वर्ण की उम्मीदों को जिंदा रखा। साक्षी ने अपने पहले मैच में कैमरून की बर्थ इमिलिएने इटाने गोले को 10-0 से मात देकर विजयी शुरुआत की। रेफरी ने साक्षी को तकनीकी तौर पर श्रेष्ठ पाते हुए विजेता घोषित किया।

दूसरे मैच में हालांकि साक्षी का कनाडा की मिशेल फजारी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मिशेल ने साक्षी को 11-8 से मात दी।

अगले मैच में नाइजीरिया की अमिनात एडेनियी थीं। साक्षी को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। नाइजीरियाई खिलाड़ी ने साक्षी को 6-3 से मात दी।

दो मैच हारकर साक्षी स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। कांस्य के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने आखिरकार टेलर को मात दी लेकिन उनके चेहरे पर वो खुशी नहीं थी जिसके लिए वो यहां आईं थीं

टेबल टेनिस : शरथ कमल सेमीफाइनल में हारे

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने दसवें दिन शनिवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए हैं। शरथ कमल को नाइजीरिया के कादरी अरुणा ने सीधे गेमों में मात दी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन नाइजीरियाई खिलाड़ी ने हर गेम के अंतिम क्षणों में अधिक संयम से काम लिया।

अरुणा ने पहला गेम 12-10 से जीता। अगेल दो गेमों में भी उन्होंने शरथ को परेशानी में डाला। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिशें भी की लेकिन अरुणा ने उन्हें दूसरे और तीसरे गेम 11-9, 11-9 से मात दी।

तीन गेमों की तरह चौथे गेम में भी शरथ ने नाइजीरियाई खिलाड़ी को परेशानी में डालना चाहा लेकिन वह 11-7 से गेम और मैच हार गए।

दीपिका-जोशना महिला युगल के फाइनल में

मौजूदा विजेता दीपिका पल्लीकल और जोशन चिनप्पा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को स्क्वॉश के महिला युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। भारतयी जोड़ी ने इंग्लैंड की लॉर मासारो और साराह जेन पैरी की जोड़ी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। दीपिका और जोशना ने इंग्लैंड की जोड़ी को 11-10, 11-5 से मात दी।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे गेम में वह आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रही। दीपिका और जोशना फाइनल में न्यूजीलैंड की जोएले किंग और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी से भिड़ेंगी। जोएले और अमांडा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया के रचेल ग्रीनहैम और डोना उरक्यूहर्ट की जोड़ी को 11-9, 11-5 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

बैंडमिंटन - सायना-सिंधु में होगी स्वार्णिम भिड़ंत

भारतीय बैडमिंटन की दो दिग्गज महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल वर्ग के खिताब के लिए रविवार को स्वार्णिम भिड़ंत होगी। दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ यह तय हो गया कि बैडमिंटन में महिला एकल का स्वर्ण और रजत भारत के ही हिस्से आएगा।

भालाफेंक

भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। नीरज ने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे।

नीरज ने फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। स्पर्धा का रजत पदक आस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक के नाम रहा, जिन्होंने 82.59 की दूरी तय की। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.20 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे। विपिन ने 77.87 की दूरी तय करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत