न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्‍ना किसानों को कहा- लोग शुगर से बीमार होते जा रहे हैं, अन्य फसलें भी बोइये

योगी ने कहा, अन्य फसलें भी बोइये, दिल्ली का बाजार पास है। वैसे भी लोग शुगर के कारण बीमार होते जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Sep 2018 9:04:21

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्‍ना किसानों को कहा- लोग शुगर से बीमार होते जा रहे हैं, अन्य फसलें भी बोइये

वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के शिलान्यास समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से कहा कि वे अब गन्ना के अलावा और भी फसलें खेतों में उगाने की आदत डालें। बता दे, मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी यहां दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करने आए थे। योगी ने कहा, 'अन्य फसलें भी बोइये, दिल्ली का बाजार पास है। वैसे भी लोग शुगर के कारण बीमार होते जा रहे हैं।'

योगी ने कहा हमने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के शहर के साथ ही गांव में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की है। इससे पहले बसपा तथा सपा की सरकारों में बिजली देने में भेदभाव किया जाता था।

योगी ने कहा कि गरीब तथा किसान को मुख्यधारा में लाना ही हमारी वरीयता है। चीनी मिलों ने अगर 15 अक्टूबर तक इनका भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों पर डंडा भी चलेगा। योगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, सपा, बसपा ने जाति के आधार पर समाज को बांटा है। हमने सभी को अपना पर्व मनाने की आजादी दी है। कांवड़ यात्रा भी बाधा रहित निकली और कांवडिय़ों पर जमकर फूल भी बरसे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सपा सरकार एनओसी नहीं दे रही थी। उन्होंने हाईवे के बारे में बताते हुए कहा कि पहले फेज में यह हाईवे अक्षरधाम से लोनी तक बनेगा। दूसरे में बागपत से शामली तक और तीसरे फेज में सहारनपुर तक बनेगा। गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार के पांचवें साल तक दो लाख किलोमीटर सड़कें बन जाएंगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कई महापुरुषों के नाम पर सड़कें बन रहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कांशीराम तक के नाम पर सड़क बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल