न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : चीन ने बदला संक्रमित लोगों की गिनती का तरीका, आई गिरावट, उठे सवाल

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस (Coronavirus)से संक्रमित लोगों की संख्या में गिरावट आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Feb 2020 7:44:47

कोरोना वायरस : चीन ने बदला संक्रमित लोगों की गिनती का तरीका, आई गिरावट, उठे सवाल

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस (Coronavirus)से संक्रमित लोगों की संख्या में गिरावट आई है। वैसे तो यह खबर बात अच्छी है लेकिन चीन की तरफ से जारी किए जा रहे आंकड़ों पर संदेह उठ रहा है। दरअसल, चीन ने इस महीने में दूसरी बार संक्रमण के मामलों को गिनने के तरीके में बदलाव किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को हुबेई में 1700 नए मामलों की पुष्टि हुई थी लेकिन गिनने के तरीके को बदले जाने के बाद गुरुवार को सिर्फ 349 नए मामलों की पुष्टि की गई। अब इन आकड़ों में बदलाव से यह सवाल उठ रहा है कि क्या चीन दुनिया से सच्चाई छिपाने की कोशिश तो नहीं कर रहा। हो सकता है कि चीन दुनिया से यह जताने के लिए कि स्थिति अब नियंत्रण में है, चीन मामलों को दबा रहा है। दरअसल, कोरोना वाइरस से चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर 2 बुजुर्ग यात्रियों की कोरोना वायरस से मौत, 7 भारतीय संक्रमित

इंडियन कंपनी ने कर दिखाया, मिला कोरोना का तोड़

कोरोना: चीन में फंसे इंड‍ियन कपल ने लगाई भारत सरकार से मदद की गुहार, कहा - 'प्लीज, हमें यहां से बाहर निकालिए

दरअसल, कोरोना वाइरस से चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सार्स वाइरस के प्रकोप के वक्त उसकी जीडीपी में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई थी, जबकि कोरोना सार्स से कई गुना ज्यादा घातक साबित हो रहा है। ब्लूमबर्ग ने हुबेई की तरफ से कोरोना वाइरस को लेकर जारी किए गए डेटा पर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन चीन के नैशनल हेल्थ कमिशन और हुबेई के प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने सवालों के जवाब नहीं दिए।

coronavirus,china,china coronavirus,coronavirus patient,world  news

चीन ने बदला संक्रमित लोगों को गिनने का तरीका

हुबेई में कोरोना वाइरस के संक्रमण के नए मामलों में एक ही दिन में 500 प्रतिशत से ज्यादा की अचानक गिरावट को लेकर कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। बुधवार को ही संक्रमण के मामलों को गिनने के लिए नई नैशनल गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें सिर्फ 2 आंकड़ों को ही शामिल करने के लिए कहा गया है- पुष्ट मामले और संदिग्ध मामले। चीन के दूसरे राज्य पहले से ही काउंटिंग में यही तरीका अपना रहे थे।

शुरुआत में हुबेई प्रांत में कोरोना वाइरस के संक्रमण के मामलों की पुष्टि के सीटी स्कैन या न्यूक्लिक एसिड टेस्ट का इस्तेमाल हो रहा था। यह व्यवस्था बमुश्किल एक हफ्ते तक ही चली और चीन ने 13 फरवरी को काउंटिंग के तरीके को बदल दिया। उस बदलाव के बाद संक्रमण के कुल केसों में अचानक 45 प्रतिशत का इजाफा हो गया। इसके एक दिन बाद 14 फरवरी को चीन के नैशनल हेल्थ कमिशन ने हुबेई में कोरोना से मौत के आंकड़े में 108 की यह कहते हुए कमी कर दी कि इन्हें 'दो बार गिन लिया गया' था।

coronavirus,china,china coronavirus,coronavirus patient,world  news

चीन की तरफ से जारी किए गए ऑफिशल डेटा पर अगर यकीन किया जाए तो नए मामलों में तेजी से गिरावट एक शुभ संकेत हो सकता है। हालांकि, हाल के दिनों में चीन ने जिस तरह आंकड़ों से 'खेल' किया है, काउंटिंग के तरीकों को बदला है, उससे ये आंकड़े ही सवालों के घेरे में हैं।

7 साल की बच्ची से हारा कोरोना

चीन में घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 114 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 2,118 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 74,576 हो गई है। वहीं एक सात साल की बच्ची ने इस जानलेवा संक्रमण को मात देने में सफल हुई है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए सात माह के बच्चे को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चोंगक्विंग में सबसे कम उम्र के मरीज का यह पहला मामला था, बच्चे में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि 3 फरवरी को हुई थी। चोंगक्विंग हेल्थ कमीशन के डेप्टी पार्टी सचिव शिआ पेई ने कहा कि अस्पतला ने बच्चे के उपचार के लिए विशेष चिकित्सक टीम का गठन किया था। इलाज में सबकुछ ठीक रहा और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद आज (बुधवार) सुबह बच्चे को छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर