न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लीक हुई गैस, सात लोग अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में कथित रूप से गैस लीक होने की बात सामने आई है। इस हादसे के बाद सात कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 4:38:32

आंध्र प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लीक हुई गैस, सात लोग अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री में केमिकल में गैस रिसाव होने की वजह 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा गुरुवार सुबह तड़के करीब 2:30 से तीन बजे के करीब हुआ। गैर लीकेज के बाद पास के कई नजदीकी गांवों को खाली कराया गया है और 20 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव की है।

पेपर मिल में गैस लीक

वहीं, अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में कथित रूप से गैस लीक होने की बात सामने आई है। इस हादसे के बाद सात कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भ्रती कराया गया है। खबर के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर तेतला गांव में स्थित एक पेपर मिल में क्लोरीन टंकी की सफाई का कार्य चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

विशाखापट्टनम गैस लीक हादसा / मृतकों के परिवारों को आंध्रप्रदेश सरकार देगी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा

मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुए हादसे को लेकर एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि यह हादसा देर रात ढ़ाई बजे हुआ था लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और जहरीली गैस की वजह से दिक्कतें होने लगी। सुबह में करीब 250 परिवारों को बाहर निकाला गया। डोर-टू-डोर सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है।' इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सीएम जगन मोहन रेड्डी खुद विशाखापट्टनम पहुंच गए हैं। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में एडमिट पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। हादसे के कारण जान गंवाने पर लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये और डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। साथ ही पूरे मामले की 5 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।

विशाखापट्टनम / गैस लीक हादसे की तस्वीरें, जो जहां खड़ा था, वहीं गिर गया

गैस का रिसाव अब नियंत्रण में

अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव ने संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को प्रभावित किया है। एलजी केमिकल्स ने कहा कि विशाखापत्तनम स्थित पॉलिमर संयंत्र में गैस रिसाव अब नियंत्रण में है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'गैस का रिसाव अब नियंत्रण में है, लेकिन गैस रिसाव की वजह से लोगों को चक्कर आने या जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हम सभी प्रभावितों को उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कंपनी इससे हुए नुकसान के साथ-साथ रिसाव और मौत के कारण पता कर रही है।'

विशाखापट्टनम / जिस गैस ने मचाई तबाही, जानें कितनी खतरनाक है

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ