न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाखापट्टनम गैस लीक हादसा / मृतकों के परिवारों को आंध्रप्रदेश सरकार देगी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा

पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये और डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। साथ ही पूरे मामले की 5 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 4:00:41

विशाखापट्टनम गैस लीक हादसा / मृतकों के परिवारों को आंध्रप्रदेश सरकार देगी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री में केमिकल में गैस रिसाव होने की वजह 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार सुबह तड़के करीब 2:30 से तीन बजे के करीब हुआ। गैर लीकेज के बाद पास के कई नजदीकी गांवों को खाली कराया गया है और 20 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव की है।

lg polymers,lg polymers gas leakage,visakhapatnam lg polymers,visakhapatnam lg polymers gas leak,lg polymers visakhapatnam gas leak,lg polymers vizag gas leak,lg polymers gas leakage,lg polymers gas leakage news,lg polymers gas leakage latest news,lg polymers gas leakage today news,visakhapatnam lg polymers gas leakage news,news,news in hindi

1 हजार लोगों को अस्पताल में किया भर्ती

नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के सदस्यों और एम्स के निदेशक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया,'यह विशाखापत्तनम से 20 किलोमीटर दूर गैस लीकेज हुआ था। यह गैस जहरीली और मानव शरीर के लिए खतरनाक है। अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।' एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि यह हादसा देर रात ढ़ाई बजे हुआ था लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और जहरीली गैस की वजह से दिक्कतें होने लगी। सुबह में करीब 250 परिवारों को बाहर निकाला गया। डोर-टू-डोर सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है।' इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

मुआवजे का ऐलान

सीएम जगन मोहन रेड्डी खुद विशाखापट्टनम पहुंच गए हैं। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में एडमिट पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। हादसे के कारण जान गंवाने पर लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये और डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। साथ ही पूरे मामले की 5 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।

lg polymers,lg polymers gas leakage,visakhapatnam lg polymers,visakhapatnam lg polymers gas leak,lg polymers visakhapatnam gas leak,lg polymers vizag gas leak,lg polymers gas leakage,lg polymers gas leakage news,lg polymers gas leakage latest news,lg polymers gas leakage today news,visakhapatnam lg polymers gas leakage news,news,news in hindi

गैस वॉल्व की वजह से हुआ रिसाव!

शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला कि गैस वॉल्व में दिक्कत के कारण हादसा हुआ। गुरुवार सुबह 2:30 बजे गैस वॉल्व खराब हो गया और जहरीली गैस लीक कर गई। हालांकि, एलजी पॉलिमर्स का कहना है कि हम गैस लीक होने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हादसे के शिकार लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कंपनी जिम्मेदार, कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री

आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री एमजी रेड्डी ने बताया, 'कारखाने में गैस रिसाव की सूचना के बाद, लॉकडाउन प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई थी। स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। गैस रिसाव पर नियंत्रण पा लिया गया था। लेकिन, आस-पास के इलाकों में थोड़ी गैस फैल गई जिससे लोग प्रभावित हो गए। इसके लिए कंपनी जिम्मेदार है। उन्हें सामने आकर हमें यह बताना होगा कि इसके लिए प्रोटोकॉल का पालन किया गया कि नहीं। तदनुसार, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ