न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE Result 2020: लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने रचा इतिहास, 12वीं में हासिल किये 600 में से 600 नंबर

दिव्यांशी के अनुसार उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि दिव्यांशी ने मानविकी में ये नंबर हासिल किये हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 6:24:39

CBSE Result 2020: लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने रचा इतिहास, 12वीं में हासिल किये 600 में से 600 नंबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान आज सोमवार 13 जुलाई को कर दिया गया है। इस साल देशभर के 88.78% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं में इस बार 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। कोरोना वायरस के चलते रिजल्ट जारी करने में करीब दो महीने की देरी हुई। वहीं, लखनऊ के नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी जैन ने 12वीं में 600 में से 600 नंबर हासिल करके इतिहास रच दिया है। दिव्यांशी की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदारों में बधाई देने का तांता लग गया।

दिव्यांशी के अनुसार उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि दिव्यांशी ने मानविकी में ये नंबर हासिल किये हैं। हाईस्कूल में दिव्यांशी को 97.6% अंक हासिल हुए थे। दिव्यांशी के पिता राकेश प्रकाश जैन बिजनेसमैन तथा सीमा जैन गृहिणी हैं।

दिव्यांशी जैन का रिपोर्ट कार्ड

इंग्लिश- 100
संस्कृत- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100
इश्योरेंस- 100
इकोनॉमिक्स- 100

कल जारी हो सकते हैं 10वीं के नतीजे

बता दे, 12वीं के नतीजों के ऐलान के बाद अब सभी की निगाहें बोर्ड के दसवीं के परिणाम पर है। सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे एकसाथ घोषित करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही वजह है कि अब इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई के दसवीं के नतीजों का ऐलान मंगलवार यानी 14 जुलाई को कर दिया जाएगा। इस बार देशभर के 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी थी। जहां तक पिछले साल की बात है तो साल 2019 में दसवीं का कुल पास 91.10% रहा था। दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल 13 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था। हालांकि इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री