न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : कल हो सकता है परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान

सूत्रों के अनुसार सीबीेएसई अंतिम निर्णय कल की बैठक के बाद लेगा। उसके बाद ही मैथ और इकोनॉमिक्स की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 6:04:11

पेपर लीक मामला : कल हो सकता है परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान

10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर सवाल उठ रहे हैं। पेपर लीक होने की वजह से देशभर में 10वीं के मेथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर को रद्द कर दिया गया था और खबर थी कि आज यानि शुक्रवार को नई तारिक का एलान हो सकता है लेकिन अब ये फैसला कल तक के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सीबीेएसई अंतिम निर्णय कल की बैठक के बाद लेगा। उसके बाद ही मैथ और इकोनॉमिक्स की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

बता दें, सीबीएसई ने पेपर लीक हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा था कि वह अगले एक हफ्ते में नई तारीखों का ऐलान करेगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

एनएसयूआई के छात्रों कि मांग

प्रकाश जावड़ेकर के सामने एनएसयूआई के छात्रों ने मांग रखी कि वह सीबीएसई के चीफ को बर्खास्त किया जाए क्योंकि पेपर लीक होने के लिए छात्र नहीं CBSE दोषी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक रिटायर्ड न्यायाधीश से इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।

वहीं छात्रों ने प्रकाश जावड़ेकर के सामने यह मांग भी रखी गई कि दोबारा परीक्षा कराते वक्त छात्रों को यह छूट दी जाए कि जो छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं उन्हें बाकी विषयों में पाए गए नंबर के आधार पर औसत नंबर देकर पास किया जा सकता है। बता दें, मैथ और इकोनॉमिक्स की दोबारा परीक्षा होने की वजह से करीब 34 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं।

देशभर में स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

- पेपर लीक होने की वजह से 10वीं और 12वीं के दो पेपर रद्द करने के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली में गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने दावा किया कि सीबीएसई के सभी पेपर लीक हुए थे और दो-दो हजार रुपए में बिके। वहीं, पुलिस सूत्रों का दावा है कि पेपर 200 रु से लेकर 30 हजार रु. तक में बिके हैं।

- इस बीच, दिल्ली पुलिस ने करीब 15 जगह छापेमारी की। द्वारका, रोहिणी, राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेटरों पर पेपर लीक होने के सबूत तलाशे गए। 18 स्टूडेंट्स और पांच कोचिंग सेंटर संचालकों सहित 25 लोगों से पूछताछ की गई।

वॉट्सएप पर लीक हुआ सीबीएसई का पेपर

स्पेशल कमिश्नर के मुताबिक सीबीएसई का पेपर वॉट्सएप पर लीक हुआ। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क पर पर्दा उठाने के लिए हमारी टीम दिल्ली और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। हमने कुछ लोगों को जीरो इन किया है। पेपर लीक मामले के पूरे लिंक को जोड़ने के लिए साइबर अपराध से जुड़ी तकनीकी टीम कुछ नबर और कंप्यूटर्स के आईपी एड्रेस का पता लगा रही है, जिनके पास लीक पेपर पहले से मौजूद था।

25 लोगों से हुई पूछताछ, 40 मोबाइल नंबर स्कैन

सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से हुई पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब इन नंबरों की जांच के आधार पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों का पर्दाफाश करेगी। सूत्रों की मानें तो इन नंबरों में ही छात्रों, कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों, बिचौलियों इस नेटवर्क से जुड़े शिक्षा दलालों का राज छिपा है। इसकी पूरी गहनता के साथ क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

पेपर लीक मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाबी बाग, मिंयावली, नरेला, बदापुर समेत पश्चिमी दिल्ली के करीब दर्जनों इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जबकि पड़ोसी जनपदों में करीब 10 से ज्यादा इलाकों में छापेमारी कर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि सीबीएसई का सिर्फ मैथ्स और इकोनॉमिक्स नहीं, बल्कि सभी पेपर लीक हुए थे। इसके पीछे सीबीएसई अधिकारियों का हाथ होने का भी दावा किया गया।

- 12वीं के राहुल ने कहा, "परीक्षा से पहले सभी पेपर उपलब्ध थे। कुछ दोस्तों ने दो-दो हजार रु. में खरीदने का ऑफर दिया था। परीक्षा में बिल्कुल वही पेपर आया, जो ग्रुप्स में सर्कुलेट हो रहा था। ऐसे में पूरी परीक्षा ही दोबारा लेनी चाहिए।"

- सेंट थॉमस स्कूल की 10वीं की छात्रा भाविका यादव ने कहा, "परीक्षा से पहले अगर किसी ने पेपर लीक कर दिया तो सजा हम क्यों भुगतें?"

- छात्रों ने कहा कि पूरे मामले के लिए सीबीएसई ही जिम्मेदार है। विरोध कर रहे छात्रों ने ‘हमारी जिंदगी से खिलवाड़ बंद करो’ और ‘छात्रों को नहीं, बल्कि सिस्टम को रिटेस्ट करने की जरूरत है’ लिखी तख्तियां थाम रखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत