न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिये तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 8:47:30

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिये तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षाएं 29 मार्च को खत्‍म होंगी। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त देते हुए परीक्षा से सात सप्ताह पहले की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा की तिथियां इस प्रकार से तय की गईं हैं कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से इनकी कोई टकराव न हो। पिछने वर्ष बोर्ड को कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा की तारीख बदलनी पड़ी थी क्योंकि इसी दिन जेईई मुख्य परीक्षा भी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘डेटशीट तैयार करते वक्त दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश कार्यक्रम का भी ध्यान रखा गया है।’’ उन्होंने बताया कि परिणामों की घोषणा जून के पहले सप्ताह में की जाएगी।

परीक्षाएं सुबह के समय में होंगी और इनका समय साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए उत्‍तर पुस्तिका सुबह‍ 10 बजे से शुरू होंगी और इसके 15 मिनट बाद पेपर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर पूरी डेट शीट देख सकते हैं।

10वीं की परीक्षा

गणित का पेपर 7 मार्च,
विज्ञान का 13 मार्च,
हिंदी के दोनों कोर्स की परीक्षा 19 मार्च को होगी
अंग्रेजी की परीक्षा 23 मार्च और
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 29 मार्च को होगी

12वीं की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग की परीक्षा

इंग्लिश का पेपर 2 मार्च,
फिजिक्‍स की 5 मार्च,
केमिस्ट्री की 12 मार्च,
बायोलॉजी की 15 मार्च और
गणित की 18 मार्च को होगी

वाणिज्‍य वर्ग की परीक्षा

अकाउंटिंग का पेपर 16 फरवरी,
इंग्लिश का पेपर 2 मार्च,
बिजनेस स्‍टडीज 14 मार्च,
गणित 18 मार्च,
इकॉनॉमिक्‍स 27 मार्च और
इंफॉमेटिक्‍स व कंप्‍यूटर साइंस का पेपर 28 मार्च को होगा

कला वर्ग की परीक्षा

फैशन स्‍टडीज का पेपर 20 फरवरी,
भूगोल 7 मार्च,
सोशियोलॉजी 11 मार्च,
राजनीति विज्ञान 19 मार्च,
इतिहास 25 मार्च,
अर्थशास्‍त्र 27 मार्च,
साइकॉलोजी 29 मार्च,
होम साइंस 1 अप्रैल और
फिलॉसोफी की परीक्षा 2 अप्रैल

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाओं में 15 और 12वीं में 40 वोकेशनल विषय भी होते हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम जून के पहले सप्‍ताह में आने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत