न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE Board / 10वीं और 12वीं की बाकी विषयों की परीक्षाओं का आज शाम 5 बजे जारी होगा टाइम टेबल

लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की पूरी डेटशीट का ऐलान आज शाम 5 बजे किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 1:20:44

CBSE Board / 10वीं और 12वीं की बाकी विषयों की परीक्षाओं का आज शाम 5 बजे जारी होगा टाइम टेबल

लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की पूरी डेटशीट का ऐलान आज शाम 5 बजे किया जाएगा। आपको बता दे, कुछ दिन पहले मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोख‍रियाल निशंक ने ट्विट के जरिए कहा था कि CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में होगा। जिसके लिए 1.07.2020 से 15.07.2020 की तारीख निश्चित की गई हैं। बोर्ड यह भी कह चुका है कि बाकी बचे सभी विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी और 10वीं बोर्ड के बची हुई परीक्षा सि‍र्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होंगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध के दौरान हुई हिंसा के चलते परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं के बकाया जरूरी 6 विषयों की परीक्षाएं जल्द कराई जाएंगी।

इन विषयों की होगी परीक्षा

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कक्षा 10वीं में इन विषयों की होगी परीक्षा

-Hindi course A
- Hindi Course B
- English Comm
- English Lang & Lit
- Science
- Social Science

कक्षा 12वीं के इन मुख्य विषयों की होगी परीक्षा आयोजित

- Business studies
- Geography
- Hindi (Elective)
- Hindi (Core)
- Home science
- Sociology
- Computer science (Old)
- Computer Science (New)
- Information Practice (Old)
- Information Practice (New)
- Information Technology
- Bio-technology

कक्षा 12वीं की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में इन विषयों की होगी परीक्षा


- English Elective N
- English Elective C
- English core
- Mathematics
- Economics
- Biology
- Political Science
- History
- Physics
- Accountancy
- Chemistry

9 और 11 में फेल हुए स्टूडेंट्स को एक और मौका

इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने कक्षा 9 और 11 में फेल हुए छात्रों को एक बार फिर पास होने का मौका दिया है। यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सलाह के बाद लिया गया। जिसके बाद सीबीएसई संबंधित सभी स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं में फेल हुए छात्रों को उन सभी विषयों के लिए एक और मौका देंगी। स्कूल छात्रों को छूट प्रदान करके ऑनलाइन / ऑफलाइन / इनोवेटिव टेस्ट लेकर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करने पर फैसला कर सकते।

शुरू हुई 1.5 करोड़ कॉपियों की चेकिंग

वहीं, CBSE ने उन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है जिनकी परीक्षाओं का आयोजन पहले हो चुका है। डॉ निशंक ने कहा कि जिन 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, उनकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं। इन सभी को जांचने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा 50 दिन के अंदर इन उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका