न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंशाअल्लाह’: 300 करोड़ी होगा यह कॉम्बिेशन, फिल्म के सह निर्माता होंगे सलमान खान

निर्माता निर्देशक संगीतकार व गीतकार संजय लीला भंसाली ने गत माह अपनी अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को सलमान खान के साथ बनाने की घोषणा की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 5:01:57

‘इंशाअल्लाह’: 300 करोड़ी होगा यह कॉम्बिेशन, फिल्म के सह निर्माता होंगे सलमान खान

निर्माता निर्देशक संगीतकार व गीतकार संजय लीला भंसाली ने गत माह अपनी अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को सलमान खान के साथ बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और सलमान खान फिल्म्स मिलकर करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी। जहाँ संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म ‘पद्मावत’ ने इस आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की थी, वहीं सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ 200 करोड़ तक नहीं पहुँच पाई थी। लगभग 20 साल बाद इन दोनों की यह जोड़ी एक बार फिर से परदे पर अपना कमाल दिखाने की तैयारी कर रही है। ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान अपने से 27 साल छोटी आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। भंसाली की यह फिल्म एक प्रेम कहानी होगी। सलमान खान ने लम्बे अरसे से कोई प्रेम कहानी नहीं की है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर वे किस अंदाज में आलिया भट्ट के साथ परदे पर रोमांस करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Salman Khan,salman khan news,inshallah,inshallah movie,sanjay leela bhansali,alia bhatt,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली फिल्म ‘खोमाशी’ सलमान खान और मनीषा कोइराला के साथ बनाई थी। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से सलमान खान को लेकर त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी ‘हम दिल दे चुके सनम’ का निर्माण किया। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन नजर आए थे। ‘इंशाअल्लाह’ के जरिए सलमान लगभग 20 साल बाद संजय की फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले है। फिल्म को लेकर जिस तरह का बज है, उससे उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। पिछली फिल्मों की तरह संजय लीला भंसाली इस फिल्म को भी भव्य स्तर पर बनाने का प्रयास करेंगे। संजय अपनी फिल्मों को भव्य बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। फिल्म का सेट हो या फिर कलाकारों के कास्ट्यूम...संजय हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखते हैं। अब उन्होंने सलमान के साथ पूरे 20 साल बाद हाथ मिलाया है तो लाजिमी है कि वह इस फिल्म को बनाने में अपनी जान लगा देंगे।

भंसाली ने अपनी पिछली फिल्मों में जिस तरह के संवाद लिखे हैं उम्मीद की जा सकती है कि उनकी इंशाअल्लाह में भी बेहतरीन संवादों का पिटारा होगा, जो दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर करेगा। इसके साथ ही इस फिल्म का गीत संगीत भी अपनी अहमियत रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल