न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP का कांग्रेस से सवाल - 'रोडपति' से कुछ ही सालों में 'करोड़पति' कैसे बन गए रॉबर्ट वाड्रा, विदेशों में भी है 8 से 9 संपत्तियां

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) ने रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के जरिए कांग्रेस (Congress) पर ताजा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा ने कई कंपनियों के जरिए पैसों की हेराफेरी की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 3:07:23

BJP का कांग्रेस से सवाल - 'रोडपति' से कुछ ही सालों में 'करोड़पति' कैसे बन गए रॉबर्ट वाड्रा, विदेशों में भी है 8 से 9 संपत्तियां

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) ने रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के जरिए कांग्रेस (Congress) पर ताजा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा ने कई कंपनियों के जरिए पैसों की हेराफेरी की। पात्रा ने इस मौके पर कांग्रेस को 'जमानत पर बाहर' परिवार करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि एक 'रोडपति' कुछ ही सालों में 'करोड़पति' कैसे बन गया। भाजपा ने वाड्रा पर कई सौदों में कमीशन के रूप में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस का कोर एजेंडा रहा है।

बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने वाले हैं। इस पेशी से कुछ घंटे पहले भाजपा ने यह प्रेस कांफ्रेंस की। संबित पात्रा (Sambit Patra) ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम और डिफेंस डील से रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को रिश्वत मिली और इन्हीं दलाली के पैसों से वाड्रा ने संपत्तियां बनाई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लंदन में रॉबर्ट वाड्रा की 8 से 9 संपत्तियां हैं।

मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की तस्वीर पर भी संबित पात्रा ने हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल जी, जिनसे ईडी पूछताछ कर रही है, उनके पोस्टर आप लगाते हैं, आप पर धिक्कार है। पोस्टर हटाने से अपराध कम नहीं होते हैं। नेशनल हेराल्ड केस में 5000 करोड़ रुपए का गबन करने वाले और 600 करोड़ रुपए का टैक्स नहीं भरने वाले राहुल गांधी पहले अपराधी हैं। इसी पोस्टर में रॉबर्ट वाड्रा भी हैं।

बीजेपी ने कहा कि सेंटेक इंटरनैशनल नाम की कंपनी वाड्रा के खास संजय भंडारी की है। इस कंपनी ने पेट्रोलियम डील के जरिए लंदन में फ्लैट खरीदा था। आगे उन्होंने कहा कि सीसी थंपी के 1000 करोड़ रुपये के फेमा केस में जांच हो रही थी। यह आदमी संजय भंडारी और वाड्रा के लिए काम कर रहा है। 2009 की डील के बाद यह पैसा स्काईलाइट के अकाउंट में गया। मीडिया को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न केवल भ्रष्टाचार किया है बल्कि भारतीय सेना का अपमान भी किया है। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेना के खिलाफ साजिश रची। कांग्रेस ने सैन्य तख्तापलट का ड्रामा किया और यूपीए-2 के दौरान भारतीय सेना को बदनाम किया।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में वाड्रा ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली है। इस दौरान कोर्ट ने उनसे जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए कहा है। भाजपा ने वाड्रा पर आरोप लगाया है कि रक्षा सौदे में मिली कमीशन की रकम से वाड्रा ने लंदन में अपने लिए संपत्ति खरीदी।

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछे चार सवाल...

- सिन्टैक इंटरनेशनल कंपनी किसकी है, रॉबर्ट वाड्रा का इस कंपनी से क्या लेना-देना है
- क्या आप सीसी थम्पी को जानते हैं...?
- 2009 में हुए पेट्रोलियम डील का किकबैक किसके खाते में गया था...?
- रॉबर्ट वाड्रा की लंदन में कितनी प्रॉपर्टी हैं...?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत