न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी की रैली से पहले बहेड़ी से एक आतंकी गिरफ्तार, रैली में 3 लाख किसानों के जुटने का दावा

अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद यूपी के शाहजहांपुर में पीएम मोदी किसानों को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 12:47:55

पीएम मोदी की रैली से पहले बहेड़ी से एक आतंकी गिरफ्तार, रैली में 3 लाख किसानों के जुटने का दावा

अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद यूपी के शाहजहांपुर में पीएम मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। चुनावी साल में पीएम मोदी आज शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रोजा के रेलवे ग्राउंड में किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। वही किसान रैली से पहले दिल्ली एटीएस ने बहेड़ी से आतंकी शाहबाज को गिरफ्तार किया है। शाहबाज दुबई में नौकरी करता था। आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण दिल्ली एटीएस ने उठाया है। इस गिरफ्तारी से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक इंटेलिजेंस एजेंसी और पुलिस में खलबली है।

शाहजहांपुर में 36 डिग्री तापमान उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री आज विशेष विमान से दिल्ली से बरेली स्थित 11:40 बजे त्रिशूल एयरबेस पर उतरेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उन्हें रिसीव करेंगे। उनसे पहले सीएम लखनऊ से सुबह 10 बजे त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगे। बाद में पीएम और सीएम एक साथ बरेली से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शाहजहांपुर के रोजा स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक 'किसान कल्याण रैली' को संबोधित करने के बाद वापस बरेली होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस किसान कल्याण रैली में करीब 3 लाख किसानों के जुटने का दावा किया है। इस रैली में शाहजहांपुर समेत आसपास के बदायूं, बरेली, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत और लखीमपुर जिलों के लोगों के आने का भी दावा किया गया है। शाहजहांपुर में मोदी का किसानों को संबोधित करना भाजपा के लिए काफी अहमियत रखता है।

1 दिन पूर्व हुई बारिश का असर इस मैदान पर साफ देखने को मिल रहा है। यहां पंडाल के अंदर भी कीचड़ जैसे हालात है, ऊपर मैट डाली गई है, उसके बाद ही पानी भरा हुआ है। 2 मंच बनाए गए हैं, जिसमें एक मुख्य और दूसरा मंच सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। रैली स्थल पर तीन पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें बैठने के लिए भारी भीड़ है, लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। अंदर तक जाने के लिए मंच पर गोंडा के भाजपा नेता काव्य पाठ कर रहे हैं।

मध्यम या भारी बारिश की भविष्यवाणी
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने शुक्रवार रात से रविवार तक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत रुहेलखंड मंडल में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम या भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। डॉ. कुशवाहा के अनुसार दक्षिण-पूरब मानसूनी हवाएं चलने से शुक्रवार की रात से बादल बने हुए हैं। शुक्रवार रात से शनिवार को दिन में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यह भविष्यवाणी सच साबित होने पर रैली में दिक्कत आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत