न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील : रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला, कहा - झूठ की मशीन से और कुछ उम्मीद नहीं, विपक्ष में रहते हैं तो दलाली से और सत्ता में भ्रष्टाचार से कमाते हैं

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर लॉबिस्ट की तरह काम करने का आरोप लगा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 3:00:11

राफेल डील : रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला, कहा - झूठ की मशीन से और कुछ उम्मीद नहीं, विपक्ष में रहते हैं तो दलाली से और सत्ता में भ्रष्टाचार से कमाते हैं

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर राफेल डील (Rafale Deal) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल डील पर एक लीक ईमेल का हवाला देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) पर गोपनीयता कानून उल्लंघन का आरोप लगाया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर लॉबिस्ट की तरह काम करने का आरोप लगा दिया।

प्रसाद ने कहा, 'राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पीसी बेशर्मी और गैरजिम्मेदारी की पराकाष्ठा है। झूठ की मशीन से और कुछ उम्मीद नहीं। जमीन लूटने में बेल पर हैं। राहुल को एयरबस का इंटरनल ईमेल किसने भेजा? विपक्ष में रहते हैं तो दलाली से और सत्ता में भ्रष्टाचार से कमाते हैं।' केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'एयरबस खुद ईमेल मामलों में शक के घेरे में है। राजीव तलवार के एकाउंट में एयरबस ने सौ करोड़ ट्रांसफर किया जैसा मीडिया रिपोर्ट में है। उस कंपनी का ईमेल लेकर राहुल घूम रहे हैं। राहुल उस विदेशी कंपनी के लॉबिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं जो कंपनी भ्रष्टाचार में शक के दायरे में है।'

ravi shankar prasad,rahul gandhi,congress,bjp,pm narendra modi,rafale deal,pm modi

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस मामले में एक के बाद एक सच सामने आ रहे हैं। पहले प्राइस की बात हुई, फिर रक्षा मंत्री ने कहा हमें नहीं मालूम, इसके बाद ओलांद की बात सामने आती है। उन्होंने साथ ही कहा, 'पीएम मोदी ने गोपनियता कानून का उल्लंघन किया है। पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि एयरबस कंपनी के एक कर्मचारी ने ईमेल लिखा है कि फ्रांस के डिफेंस मिनिस्टर के ऑफिस में अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने 10 दिन पहले ही डील होने का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी पर अब भ्रष्टाचार का ही नहीं बल्कि ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के उल्लंघन का भी आरोप है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल डील (Rafale Deal) में पीएम मोदी (PM Modi) पर पद और गोपनीयता की शपथ को भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अनिल अंबानी फ्रांस के रक्षा मंत्रालय में गए थे और उस मीटिंग में साफ बोला कि मोदी फ्रांस आएंगे तो एमओयू साइन होगा। इस एमओयू में में अनिल अंबानी का नाम होगा। फॉरेन सेक्रेटरी को नहीं मालूम, रक्षा मंत्री को नहीं मालूम, एचएएल को नहीं मालूम, फॉरेन सेक्रेटरी कह रहे हैं कि डील पर चर्चा हो रही है, लेकिन डील होने के 10 दिन पहले अनिल अंबानी को मालूम है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल पर बचाने और छिपाने का काम हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा डील हो रही है और इसके बारे में रक्षा मंत्री को नहीं मालूम, रक्षा सचिव को इस बारे में नहीं मालूम पर अनिल अंबानी को इस बारे में मालूम होता है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत