न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाई

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर पारंपरिक चादर चढ़ाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 3:05:23

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाई

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर पारंपरिक चादर चढ़ाई।

अपने संदेश में मोदी ने सूफी संत के भारत और विदेशों में रहने वाले अनुयायियों को 806वें सालाना उर्स की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "भारत के बारे में कहा जाता है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता बल्कि इसे महसूस किया जाना चाहिए। शांति, एकता, सौहार्द देश में विभिन्न दर्शनों का मर्म रहे हैं और सूफीवाद भी उनमें से एक है। जब हम भारत में सूफी संतों की बात करते हैं तो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक के रूप में दिखाई पड़ते हैं। 'गरीब नवाज' द्वारा की गई मानवता की सेवा आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।"

मोदी ने कहा, "इस महान संत के सालाना उर्स के मौके पर मैं दरगाह अजमेर शरीफ की शान में चादर और खिराज (खिराज-ए-अकीदत) पेश करता हूं और हमारी संस्कृति के एक सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की दुआ मांगता हूं। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दुनियाभर के अनुयायियों का सालाना उर्स के मौके पर अभिनंदन करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।"

मीडियाकर्मियों से बातचीत में नकवी ने कहा कि आतंकवाद इस्लाम और पूरी मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। नकवी ने कहा, "ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं और सिद्धांतों के मूल में भी यही संदेश है। ख्वाजा गरीब नवाज के सिद्धांत और प्रतिबद्धता उन बुरे तत्वों को हराने के लिए एक मजबूत हथियार हैं जो मानव मूल्यों को कमजोर करने और दुनिया की शांति और समृद्धि में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया के लिए सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द का एक उदाहरण है। नकवी ने अल्पसंख्यक मामला मंत्रालय द्वारा दरगाह के पास कायद रोड स्थित 'विश्रामस्थली' पर निर्मित 100 शौचालयों वाले एक परिसर का भी उद्घाटन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे