न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा - पागल हो गई है

प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 9:29:58

BJP सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा - पागल हो गई है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में हार का अहसास हो गया है इसलिए वो हताश हैं, कुंठित हैं। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी और पश्चिम बंगाल में हिंदू राज स्थापित होगा। यह बात बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कही है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले बीजेपी (BJP) और सत्‍तारूढ़ टीएमसी (TMC) के बीच गतिरोध देखने को मिलने लगा है। हाल ही में बीजेपी ने टीएमसी पर पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच अब पार्टी नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। पश्चिम बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं। देशभक्त ये कभी नहीं होने देंगे। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा।

शुद्र को शुद्र कह दो तो बुरा लग जाता है

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो तो बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो बुरा नहीं लगता। वैश्य को वैश्य कह दो बुरा नहीं लगता। शुद्र को शुद्र कह दो बुरा लग जाता है। कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते। इसके साथ उन्होंने ममता बनर्जी को पागल त‍क कह दिया।

दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने उनका नाम लिए बिना कहा, 'जो देश को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी तक कहते हैं, वे क्षत्रिय नहीं होते। जब वे भगवा का अपमान करते हैं तो मतलब वे हिंदुत्व का अपमान करते हैं। ऐसा बोलने वाले को राजा नहीं कहना चाहिए।'

3 IPS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

उधर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तीनों अधिकारियों को डेप्युटेशन पर दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही के चलते शनिवार को ये कार्रवाई की है।

गृह मंत्रालय के एक्शन पर TMC की ये रही प्रतिक्रिया

गृह मंत्रालय के एक्शन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने गृह मंत्रालय पर पश्चिम बंगाल के IAS और IPS अधिकारियों को आतंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को डेप्युटेशन पर भेजना, गृह मंत्रालय द्वारा दबाव डालने की रणनीति है। ऐसा करके राज्य में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा की जा रही है।

वहीं बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बीजेपी नेताओं पर ईंट बरसा रही हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी हमले की साजिश रची गई, लेकिन, बीजेपी की अपनी रीति-नीति है। हम अपनी सहिष्णुता नहीं छोड़ते। हम ईंट का जवाब फूल से देंगे। हमारा 'कमल' राज्य को नई पहचान देगा।

बता दें कि जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में थे। गुरुवार को जेपी नड्डा डायमंड हार्बर की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए और हमला किया गया। इस दौरान जेपी नड्डा तो सुरक्षित रहे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत