न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का गंभीर आरोप, कहा - नोटों का बंडल लेकर किसान के पास गये थे सलमान

अभिनेता को जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सलमान खान के साथ-साथ टीवी चैनलों पर भी निशाना साधा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Apr 2018 1:56:52

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का गंभीर आरोप, कहा - नोटों का बंडल लेकर किसान के पास गये थे सलमान

काला हिरण शिकार मामले सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने पांच साल कैद और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। हालांकि उनके वकीलों ने जमानत अर्जी दायर की थी जिसे मंजूर करते हुए सेशंस कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अभिनेता को जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सलमान खान के साथ-साथ टीवी चैनलों पर भी निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि केस रफ-दफा करने के लिए सलमान किसान के पास नोटों का बंडल लेकर पहुंचे थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ' पिछले दो दिनों से टीवी चैनल सिर्फ सलमान खान के बारे में बात कर रहा है। सलमान ने हिरण को मारा और उसे सजा मिली, क्योंकि गांव के एक किसान ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। सलमान खान नोटों का बंडल लेकर उस किसान के पास गये थे, मगर उस बिश्नोई समाज के किसान ने अपने आप को नहीं बेचा। टीवी चैनल्स किसानों को नहीं दिखा रहे हैं।'

जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हुए अभिनेता सलमान खान शाम करीब सवा आठ बजे अपने घर पहुंचे। सलमान घर पहुंचते ही प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इसके बाद बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर जमा हुए फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेटे अहिल को गोंद में लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले और करीब आधा दर्जन कार के काफिले के साथ सीधे अपने घर की तरफ बांद्रा रवाना हो गए। उनके साथ बाडीगार्ड शेरा और बहन अर्पिता और अलवीरा भी थीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ मीडियाकर्मी और फैंस मोटरसाइकिल से उनकी कार के काफिले के साथ हो लिए लेकिन, पुलिस ने बीच में मोटरसाइकिल रोक दी। पुलिस के अच्छे इंतजाम के कारण उन्हें अपने घर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा।

जोधपुर जेल से उनकी रिहाई की खबर के बाद ही सलमान खान के फैंस मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने फैंस के भारी भीड़ के चलते बैरिकेटिंग कर रखी थी। लेकिन, जब सलमान खान अपने पिता सलीम खान, बहन-भांजे के साथ बालकनी से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत