न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाली जा रहे पर्यटकों की बस पलटी, 26 घायल, चालक फरार, तस्वीरे

हमीरपुर शिमला नेशनल हाईवे पर घाघस के साथ लगते मंगरोट गांव में पर्यटकों से भरी बस पलट जाने से 26 लोग घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 8:58:21

मनाली जा रहे पर्यटकों की बस पलटी, 26 घायल, चालक फरार, तस्वीरे

हमीरपुर शिमला नेशनल हाईवे पर घाघस के साथ लगते मंगरोट गांव में पर्यटकों से भरी बस पलट जाने से 26 लोग घायल हो गए। इनमें से छह गंभीर घायलों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अन्य घायल बिलासपुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

bilaspur,bilaspur tourist bus,hamirpur,road accident,bus,shimla

वॉल्वो पर्यटक बस नंबर जीजे-18एजेड-4671 में गुजरात के 38 लोग पहाड़ों की रानी शिमला घूमने के बाद मनाली जा रहे थे। शनिवार सुबह बिलासपुर जिले के घागस के साथ लगते मंगरोट गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर पर्यटकों की बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर चालक का बस पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

bilaspur,bilaspur tourist bus,hamirpur,road accident,bus,shimla

पलटने के बाद बस घिसटती हुई आगे तक चली गई। इससे वहां पर पार्क दो कारें भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंच गए और 108 एंबुलेंस को सूचित कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरमाणा थाना व सदर थाना बिलासपुर से भी पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए

bilaspur,bilaspur tourist bus,hamirpur,road accident,bus,shimla

बताते हैं जहां हादसा हुआ है वहां दो-तीन दुकानें हैं और दिन में अकसर दुकानदार धूप से बचने के लिए दुकानों के बाहर बैठे रहते हैं। हादसा सुबह हुआ, जिस वजह से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हादसे के समय दुकानें बंद थीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग को घायलों की पूरी मदद व उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

bilaspur,bilaspur tourist bus,hamirpur,road accident,bus,shimla

तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को प्रशासन की ओर से आर्थिक तौर पर सहायता राशि दी गई है। इसमें गंभीर रूप से घायल छह पर्यटकों को दो-दो हजार रुपये तो 18 कम घायल पर्यटकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

bilaspur,bilaspur tourist bus,hamirpur,road accident,bus,shimla

कुल मिलाकर 30 हजार रुपये की सहायता राशि बस हादसे में घायल सभी पर्यटकों में बांटी गई है। पर्यटकों का कहना है कि हादसा चालक की गलती से हुआ है। वे बस की रफ्तार धीमी करने को कहते रहे लेकिन उसने एक न सुनी। तेज रफ्तार बस जैसे ही एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत