न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / छपरा पुलिस लाइन में पहुंचा कोरोना, पुलिसकर्मी संक्रमित; जिले में अब तक तीन की हुई मौत

बिहार के छपरा पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 5:23:34

बिहार / छपरा पुलिस लाइन में पहुंचा कोरोना, पुलिसकर्मी संक्रमित; जिले  में अब तक तीन की हुई मौत

बिहार के छपरा पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां सहजीतपुर से काम कर लौटे एक पुलिसकर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। पुलिसकर्मी के संक्रमित निकलने के बाद 21 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और जांच के लिए उनका सैंपल पटना भेजा गया है। ताजा आंकड़ो में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार पांच नए पॉजिटिव मरीज गुरुवार को पाए गये। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है तथा मरने वालों की संख्या तीन हो गयी है।

पॉजिटिव मिले लोगों में एकमा प्रखंड के परसागढ के 24 वर्षीय युवक, छपिया गांव के 21 वर्षीय युवक, इसुआपुर प्रखंड के श्यामपुर गांव के 42 वर्षीय एक व्यक्ति, एकमा प्रखंड के चनचौरा गांव के 36 वर्षीय युवक और छपरा में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। चनचौड़ा के युवक नोएडा से वापस आया था। जबकि इसुआपुर प्रखंड के श्यामपुर गांव के व्यक्ति राजस्थान से वापस लौटा था। छपिया गांव के युवक पुणे से आया है और हरिहरपुर परसागढ के युवक अहमदाबाद से वापस आया है।

उधर जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। सिविल सर्जन माधवेश्वर झा ने बताया कि गोपालपुर गांव जाकर मृतक मरीज के कोंटेक्ट ट्रेसिंग का काम पूरा कर लिया गया है और 25 लोगों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। साथ ही गांव को भी सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वाला शख्स मुंबई में रहता था जो लॉकडाउन के बाद गांव आया था जहां उसकी मौत हो गई। अब तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 20 मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

अब तक तीन की हुई मौत

मालूम हो कि जिले में सबसे पहली मौत मढौरा प्रखंड के सलीमापुर पंचायत के नेथुआ गांव में हुई थी। जबकि दूसरी मौत चार जून को गारखा प्रखंड के फुलवरिया गांव में हुई थी। तीसरी मौत सात जून को सोनपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के हसनपुर गांव में हुई। हसनपुर गांव के मृतक की जांच रिपोर्ट बुधवार की देर रात को पहुंची। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 25 लोगों को चिह्नित कर सैंपल कलेक्शन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका