न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताया नरेंद्र मोदी का 'भक्त'

कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले शख्स को आखिरकार बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 10:33:02

प्रियंका गांधी पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताया नरेंद्र मोदी का 'भक्त'

कुछ दिन पहले कांग्रेस (Congress) नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले शख्स को आखिरकार बिहार पुलिस (Bihar Police) ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया उसका नाम योगी सूरजनाथ है और वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'भक्त' बताता है।

बताया जाता है कि वह ट्विटर पर ‘भाजपा के मिशन 2019' का उत्साही फॉलोअर है। हालांकि, भाजपा के जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। कटिहार नगर थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स वह शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है। कुमार ने बताया कि राज्य के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग को सूरजनाथ के 30 जनवरी के ट्वीट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने दी थी। रंजन कुमार ने बताया कि साइबर सेल ने कटिहार में सूरजनाथ के ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रियंका को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था। पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ देश के सभी राज्यों की राजधानी में एफआईआर दर्ज करवाने का ऐलान किया था।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई पूरे देश में सोमवार से एफआईआर दर्ज करवाएगी। यह काम दिल्ली से शुरू होगा। सुष्मिता देव ने कहा कि जब से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है, कई भाजपा नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हमने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत