न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार आज, बनाए जा सकते हैं 8 नए मंत्री, बीजेपी के नेताओं को जगह नहीं

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 8:29:39

नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार आज, बनाए जा सकते हैं 8 नए मंत्री, बीजेपी के नेताओं को जगह नहीं

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आज के कैबिनेट विस्तार में आठ नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 25 मंत्री हैं, जबकि इनकी संख्या 36 तक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में इस बार बीजेपी के नेताओं को जगह नहीं मिलेगी। नीतीश कैबिनेट में जेडीयू के 8 नामों में दो अगड़े और 6 पिछड़े नेता शामिल होंगे। बता दे, 2017 में भाजपा के साथ सरकार बनाने के समय अनुपातिक आधार पर भाजपा (BJP) को 14 मंत्री बनाने का कोटा मिला था, जिसमें उनके 13 लोग फिलहाल मंत्री हैं। लेकिन उनके कोटे के सारे विभाग भाजपा मंत्रियों के पास ही हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास वित के अलावा चार और विभाग हैं। नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा।

कैबिनेट में अभी 11 लोग और शामिल हो सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी से एक मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी हाजीपुर से सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है। आज जिन लोगों को शपथ दिलायी जा सकती है, उनमें पूर्व मंत्री श्याम रजक, अशोक चौधरी, संजय झा, नीरज कुमार और नरेंद्र नारायण यादव का नाम प्रमुख हैं। नीतीश मन्त्रिमण्डल में एक बार फिर से जेडीयू के श्याम रजक शामिल होंगे। पहली बार जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह भी मंत्री बनेगें। कांग्रेस से जेडीयू आए अशोक चौधरी के साथ-साथ राम सेवक कुशवाहा औऱ नरेंद्र नारायण यादव भी बनेंगे मंत्री। साथ ही नीतीश अपने खास संजय झा को भी मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। लक्ष्मेश्वर राय और जीतन राम मांझी की कैबिनेट में रहीं बीमा भारती भी मंत्री होंगी।

बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इसकी जानकारी दी, और रविवार सुबह 11:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जद (यू) के एक नेता ने नाम प्राकशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) छोड़कर आए विधायक ललन पासवान, कांग्रेस छोड़कर जद (यू) में आए विधान पार्षद अशोक चौधरी और पूर्व मंत्री रंजू गीता को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

इस बीच हालांकि सरकार में शामिल भाजपा और लोजपा से किसी के भी मंत्री बनने के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्रीमंडल में जेडीयू शामिल नहीं

इसके पहले नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में जेडीयू के शामिल होने से इंकार कर दिया था। केंद्र में जेडीयू को सिर्फ एक सीट दी जा रही थी। जबकि नीतीश आनुपातिक प्रतिनिधत्व चाहते थे। बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई।

बता दें, नीतीश कुमार काफी लंबे समय बाद मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों के लोकसभा चुनाव जीत जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा था। लोकसभा चुनाव में नीतीश सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सफलता मिली है, जबकि आपदा व लघु सिंचाई मंत्री दिनेश चन्द्र यादव को मधेपुरा से और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस को हाजीपुर से जीत हासिल हुई है। इससे पहले ही कथित सृजन घोटाले में नाम आने के कारण मंजू वर्मा को समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से नीतीश मंत्रिमंडल में कोई भी महिला सदस्य नहीं है।

(इनपुट -आईएएनएस से भी)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत