न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू, 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से प्रारंभ हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 1:11:18

कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू, 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से प्रारंभ हो गई। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,426 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस परीक्षा में राज्यभर से 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए इस साल समिति द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। विद्यालय परीक्षा समिति के अलावा सभी जिले में नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बुधवार को बताया कि परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। केंद्र के भीतर मोबाइल, ब्लू टूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रनिक डिवाइस लाना वर्जित हैं। सभी केंद्राधीक्षकों को भी बिना कैमरे का फोन दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व केंद्रों पर अभिभावकों की भीड़ देखी गई थी, परंतु परीक्षा प्रारंभ होने के बाद भीड़ छंट गई। समिति ने किसी भी तरह की समस्या को सूचित करने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया है। अभिभावक, छात्र या शिक्षा विभाग का कोई पदाधिकारी नियंत्रण कक्ष से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन