Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच महीने की प्रेग्नेंट इंजीनियर ने 62 मिनट में पूरी की 10 KM की दौड़, कहा - प्रेग्नेंसी के दौरान रनिंग अच्छी एक्सरसाइज

बेंगलुरु की पांच महीने की प्रेग्नेंट महिला ने सिर्फ 62 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस महिला का नाम अंकिता गौर है और ये पेशे से इंजीनियर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 10:32:36

पांच महीने की प्रेग्नेंट इंजीनियर ने 62 मिनट में पूरी की 10 KM की दौड़, कहा - प्रेग्नेंसी के दौरान रनिंग अच्छी एक्सरसाइज

बेंगलुरु की पांच महीने की प्रेग्नेंट महिला ने सिर्फ 62 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस महिला का नाम अंकिता गौर है और ये पेशे से इंजीनियर है। अंकिता ने रविवार को TCS वर्ल्ड 10K रनिंग में यह कामयाबी हासिल की। वे पिछले 9 साल से नियमित तौर पर रनिंग कर रही हैं। TCS वर्ल्ड 10K ने उनकी कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। आपको बता दे, अंकिता TCS वर्ल्ड 10K में 2013 से शामिल हो रही हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल मैराथन में भी भागीदारी की है। वे बर्लिन (3 बार), बोस्टन और न्यूयॉर्क मैराथन में दौड़ चुकी हैं।

TCS वर्ल्ड 10K रनिंग पूरी करने के बाद अंकिता ने कहा- 'दरअसल, रनिंग बेहद सुरक्षित है। प्रेग्नेंसी के दौरान रनिंग अच्छी एक्सरसाइज है। अमेरिकन काउंसिल ऑफ हैल्थ के मुताबिक, अगर आप रनर हैं तो यह बिलकुल ठीक है।'

I am an engineer from Bengaluru, for whom running and ment

उन्होंने कहा - 'यह बिलकुल उस तरह का था, जैसा मैं पिछले 9 साल से लगभग हर दिन करती आ रही हूं। आप जागते हैं और दौड़ने जाते हैं। हालांकि, कई बार जब चोट लगी होती है या आप बीमार होते हैं, तो रुकना पड़ता है। इसके अलावा, मैंने पिछले 9 साल में दौड़ना लगातार जारी रखा है। इसलिए, मुझे लगता है कि रनिंग मेरे लिए सांस लेने जैसा है। रनिंग मेरे लिए बेहद पूरी तरह नेचुरल है।'

रनिंग और वॉकिंग के बीच ब्रेक लेती हूं

मां बनने से पहले इस रेस की तैयारी के बारे में अंकिता ने बताया कि मैं नियमित तौर पर 5 से 8 किमी दौड़ती थी। बेहद धीरे-धीरे ईजी रनिंग करती रही। हालांकि, अब मैं रनिंग और वॉकिंग के बीच ब्रेक लेती हूं। अब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट हूं, इसलिए मेरा शरीर पहले के मुकाबले बेहद अलग हो चुका है। पहले मैंने TCS वर्ल्ड 10K में मैडल भी जीते हैं, लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं कर सकी, क्योंकि मुझे रनिंग के बीच ब्रेक लेने होते हैं और वॉक भी करनी होती है। डॉक्टर ने रनिंग के लिए सहमति दी

प्रेग्नेंसी के पांच महीने में इतनी लंबी रेस में दौड़ने को लेकर डॉक्टर की सलाह के बारे में पूछने पर अंकिता ने बताया कि मेरी गायनेकोलॉजिस्ट ने कहा कि यह पूरी तरह हेल्दी है। बल्कि, उन्होंने मुझे इसमें शामिल होने और दौड़ने को मोटिवेट किया। हालांकि, उन्होंने मुझे तेज न दौड़ने की सलाह दी थी।

अंकिता ने कहा- 'मुझे कोई परेशानी नहीं है, इसलिए उन्होंने मुझे रनिंग की इजाजत दी। यहां तक कि पिछले तीन साल से मेरे साथ रही फिजियोथेरेपिस्ट ने भी मुझे धीरे-धीरे दौड़ने की सलाह दी। यह मेरे लिए और होने वाले बेबी के लिए भी हेल्दी है।'

परिवार का मिला पूरा सपोर्ट

रेस में दौड़ने को लेकर परिवार के रिएक्शन के बारे में पूछने पर अंकिता ने कहा- 'शुरुआत में मेरी मां थोड़ी परेशान थीं। जब मैंने डॉक्टर की तरफ से परमिशन मिलने के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे इसकी इजाजत दे दी। मेरे पिता खुद भी स्पोर्ट्समैन रहे हैं, इसलिए उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। इन सबसे बढ़कर, मेरे पति हमेशा पूरे समय साथ रहे और मुझे सपोर्ट करते रहे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका