न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 लाख दीयों की रौशनी से जगमग हुई 'रामनगरी' अयोध्या, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिवाली ( Diwali ) की पूर्व संध्या पर यानी छोटी दिवाली के दिन मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या ( Ayodhya ) में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Nov 2018 8:15:07

3 लाख दीयों की रौशनी से जगमग हुई 'रामनगरी' अयोध्या, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिवाली ( Diwali ) की पूर्व संध्या पर यानी छोटी दिवाली के दिन मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या ( Ayodhya ) में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने सरयू घाट पर दीपोत्सव के दौरान रिकार्ड बनाए जाने की घोषणा की। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, ‘पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रिकार्ड है।' राम की पैडी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। नये रिकार्ड को ‘अदभुत' बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, ‘इसने हरियाणा में 2016 में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ दिया। वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे।' अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के साथ किम जुंग ने आरती भी किया। बता दें कि इस साल घाट के दोनों ओर राम की पैड़ी में करीब 3.35 लाख दीया जलाने का लक्ष्य था। पिछले साल 1.75 लाख दीये जलाए गए थे। 'अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर सुप्रीम कोर्ट को डरा-धमका रहा है आरएसएस' वहीं, इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान' का प्रतीक है।'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है।' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीपोत्सव' में ये बातें कहीं। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर एक नया हवाई अड्डा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत