न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तूफान का कहर : कई राज्यों में तबाही, 50 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को आई तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 50 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 8:10:39

तूफान का कहर : कई राज्यों में तबाही, 50 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को आई तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 50 लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। इसके चलते विमान, रेल और मेट्रो पर काफी असर पड़ा। इसके चलते राजधानी दिन में ही अंधेरे में डूब गई। इसमें बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। रेल, मेट्रो और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा।

70 फ्लाइट्स डायवर्ट

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमानों आवाजाही करीब ढाई घंटे तक रुकी रही। तकरीबन 70 उड़ानों का अन्य जगहों के लिए डायवर्ट किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति रात करीब नौ बजे सामान्य हुई।

सूत्रों ने बताया कि काठमांडू, रियाद, कोलंबो, जेद्दा, काबुल के लिए उड़ानों में देरी हुई, जबकि टोक्यो, नेवार्क और कोलंबो से आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।

दिल्ली में शाम साढ़े 4 बजे आई आंधी में 250 से ज्यादा जगह पेड़ और 75 बिजली के खंभे गिर गए, जबकि 60 जगह दीवारें-छत गिरने की घटनाएं हुईं। राजधानी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। वहीं, यूपी में 26 लोगों के मारे जाने और 28 के घायल होने की सूचना है। हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री ने आंधी में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है वहीं उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश के कुछ हिस्सों में आंधी के चलते लोगों की मौत की सूचना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिजन को मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि रविवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आयी भयंकर आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गये जिससे सड़क, रेल एवं वायु सेवाएं प्रभावित हुईं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा , चंडिगढ़, मध्य प्रदेश , झारखंड , असम , मेघालय , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर भी बारीश हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन