न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल की कीमत : इन चार बीजेपी शासित राज्यों ने किया 2.5 रुपये की कटौती का ऐलान, बिहार के बारे में पूछने पर सुशील मोदी ने दिया यह जवाब...

वहीं बिहार में अभी तक कीमत कम करने को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 7:02:47

तेल की कीमत : इन चार बीजेपी शासित राज्यों ने किया 2.5 रुपये की कटौती का ऐलान, बिहार के बारे में पूछने पर सुशील मोदी ने दिया यह जवाब...

पेट्रोल-डीजल की मार से आम जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये घटाने का फैसला किया है। इस तरह केंद्र सरकार की तरफ से जनता को 2.50 पैसे की राहत मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह कटौती एक्साइज ड्यूटी में की गई है। इसमें 1.50 रुपये केंद्र सरकार और 1 रुपया तेल मार्केटिंग कंपनियां कटौती करेंगी। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की तरफ से 2.5 रुपये की राहत मिलने के बाद बीजेपी शासित कई राज्यों ने भी तेल की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी राज्यों से तेल की कीमत में कटौती करने की बात भी कही थी। सरकार से मिली राहत के बाद बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात ने कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती का ऐलान कर दिया।

वहीं बिहार में अभी तक कीमत कम करने को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हमें अभी तक जेटली जी का कोई पत्र नहीं मिला है। पहले हम निर्णय को देखेंगे उसके बाद ही पेट्रोल और डीजल पर कोई फैसला लेंगे। हर राज्‍य की अपनी परिस्थितियां हैं इसलिए पहले पत्र मिलने दीजिए।

इसके पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। इसमें 1.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती से कम हुए हैं, जबकि एक रुपये प्रति लीटर का बोझ पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां वहन करेंगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती से केंद्र सरकार को 10,500 करोड़ रुपये के कर राजस्व का नुकसान होगा। जेटली ने राज्य सरकारों से भी इसी अनुपात में बिक्री कर या वैट में कटौती करने का आग्रह किया था। इसके बाद भी बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से कीमतों में कटैती का ऐलान किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्य सरकारों से भी इसी अनुपात में बिक्री कर या वैट में कटौती करने का आग्रह किया था, लेकिन बीजेपी शासित बिहार के उपमुख्यमंत्री ही अब इस बाबत किसी पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई और मात्र 2.50 रुपए आज कम कर दी? ये तो धोखा हुआ। केंद्र सरकार को कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए।

आप नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार से पूछा कि क्या आज की कटौती के बाद रोजना कीमतें बढ़नी बंद हो जाएगी। 'आप' नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, माननीय वित्त मंत्री ने डीज़ल-पेट्रोल के दाम में ढ़ाई रुपये की कटौती कर दी, अच्छी बात है, मान्यवार क्या कल से प्रतिदिन 10 पैसा, 25 पैसा, 45 पैसा, 50 पैसा तेल का दाम बढ़ना बंद हो जायेगा? 'चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात है।'​

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत