न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील पर हंगामा : राहुल पर अरुण जेटली का पलटवार, कहा - पिछले छह माह से इस मामले में बोला गया हर शब्द फर्जी और झूठा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 4:17:11

राफेल डील पर हंगामा : राहुल पर अरुण जेटली का पलटवार, कहा - पिछले छह माह से इस मामले में बोला गया हर शब्द फर्जी और झूठा

लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राफेल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने सदन में बहस करते हुए पीएम मोदी से पूछा कि किसने और क्यों भारतीय वायुसेना की जरूरतों की लिस्ट बदली। 126 विमानों की संख्या घटाकर 36 कर दी गई। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी की कंपनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर कॉन्ट्रेक्ट दिया गया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, डील में बदलाव का पता नहीं था। जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया गया। किसने सौदा में बदलाव किया। एआईएडीएमके पीएम को बचा रही है। नई डील की कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ क्यों हुई। इसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे।

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्य वक्ता ने सब कुछ झूठ बोला है, पिछले छह माह से इस मामले में बोला गया हर शब्द फर्जी और झूठा है।

- जेटली ने कहा कि ऑडियो टेप फर्जी है और इसकी जांच हो रही है। राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा है वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस सच को नकार रही है।

- जेटली ने कहा, 'राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। राहुल को लड़ाकू विमान की समझ नहीं। राफेल की कीमल KG का बच्चा भी समझ सकता है।'

- राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा है वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस सच को नकार रही है।

- जेटली ने सदन में अगस्टा वेस्टलैंड, नेशनल हेराल्ड और बोफोर्स घोटाले का भी जिक्र किया और कहा एक ही परिवार का नाम 3 घोटालों में है। यूपीए सरकार फैसले ही नहीं कर पाती थी। यूपीए ने सुरक्षा से समझौता किया। अगस्ता वेस्टलैंड हैलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार बिचौलिए मिशेल ने श्रीमति गांधी का नाम क्यों लिया? मिशेल ने क्यों कहा 'सन ऑफ इटेलियन लेडी'? देश की सुरक्षा के लिए राफेल जरूरी। एयरफोर्स ने कहा था कि राफेल ही चाहिए।

arun jaitley,rahul gandhi,rafale deal,lok sabha

- पिछली बार राहुल गांधी अपनी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति की बातचीत लेकर आए थे। आज भी उन्होंने वैसा किया है। आज उन्होंने एक टैप लाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे प्रमाणित करने में बहुत डरे हुए हैं।

- बोफोर्स मामले में कहा गया था कि 'Q' को बचाओ, ये 'Q' कौन था? जेटली ने कहा, राहुल जब छोटे थे, वह 'Q' (क्वात्रोच्चि) की गोद में खेलते थे। वो जेम्स बॉन्ड की फिल्में बहुत देखते हैं। जेम्स बॉन्ड कहता कि कोई चीज 3 बार होती है तो वो साजिश होती है। गांधी परिवार का नाम 3 घोटालों में है। मिशेल ने मिशेज गांधी नाम लिया है।

- राहुल को विमान की समझ ही नहीं है। कुछ लोग पैसों का ही गणित समझ पाते हैं। सुरक्षा का गणित नहीं समझते।

- यूपीए की सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

- अगस्ता वेस्टलैंड, नेशनल हेराल्ड और बोफोर्स मामले में आप पर अंगुली उठाई जाती है तो यह थोड़ा बहुत है। और आज वे हम ही आरोप लगा रहे हैं।

- कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही है। वह सच को नकारने पर तुली हुई है। लोकसभा में अरुण जेटली ने तंज कसा और कहा कि राफेल मामले में राहुल गांधी का ज्ञान ABCD से शुरू करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत