न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: अब स्मॉग गन की मदद से प्रदूषण का होगा सफाया

नगर निगम प्रदूषण का अंत करने के लिए आधुनिक मशीनों का सहारा ले रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम स्मॉग गन खरीदने की सोच रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 10:13:09

दिल्ली:  अब स्मॉग गन की मदद से प्रदूषण का होगा सफाया

दिल्ली-NCR (Delhi NCR) में वायु प्रदूषण का स्‍तर धीरे ही सही, लेकिन कम होता जा रहा है। बता दे, दिल्ली पिछले एक हफ्ते से वायु प्रदूषण के गंभीर संकट से जूझ रही है। इस बीच अब नगर निगम प्रदूषण का अंत करने के लिए आधुनिक मशीनों का सहारा ले रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम स्मॉग गन खरीदने की सोच रहा है। बता दे, स्मॉग गन कुछ ही सेकेंड्स के भीतर एक खास जगह से प्रदूषण के लेवल को तेजी से नीचे कर देता है। जैसे ही ये गन आसमान की तरफ पानी की बौछार फेंकता है, प्रदूषण की चादर छंटती चली जाती है। रिमोट से चलने वाला ये स्मॉग गन आसमान में तेजी से पानी का बौछार करता है। पानी की बौछारों की वजह से वायुमंडल में मौजूद प्रदूषण के कण भीग जाते हैं और भारी होकर जमीन पर गिर जाते हैं। इस स्मॉग गन को पानी की सप्लाई देने के लिए वाटर टैंकर का इस्तेमाल किया जाता है। भारी-भरकम तोप जैसा दिखने वाला ये स्मॉग गन एक बार में 70 से 100 मीटर के दायरे में प्रदूषण सोख सकता है।

मंगलवार को एंटी स्मॉग गन का ट्रायल किया गया। इस मशीन की कीमत 22 लाख रुपये है और ये मशीन 2 घंटे में 1000 लीटर पानी खपत करता है। उत्तरी एमसीडी के मेयर अवतार सिंह ने कहा कि इस मशीन का फिर से परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद डाटा का परीक्षण कर ये पता लगाया जाएगा कि ये मशीन किस हद तक प्रदूषण कम करने में सक्षम है। इसके बाद ही इसे खरीदने पर फैसला लिया जाएगा।

इस बीच ऑड इवन योजना का आज तीसरा दिन है। आज सड़कों पर सिर्फ इवन नंबर की गाड़ियों ही चलेंगी। इधर इस नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को ऑड-इवन के तहत कुल 562 चालान काटे गए। वही वायु प्रदूषण पर निगरानी से जुड़ी पर्यावरण मंत्रालय की संस्था ‘सफर' के अनुसार सोमवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4962 घटनायें दर्ज की गयी।

बता दें, दिल्ली में प्रदूषण से पिछले कुछ दिनों से बुरा हाल है। सीपीसीबी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर सूचकांक 365 दर्ज किया गया जो रात नौ बजे 309 पर आ गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ग्रेटर नोएडा (324), नोएडा (336) गाजियाबाद (342), फरीदाबाद में (274) और गुड़गांव में (291) भी वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा', 51-100 के बीच ‘संतोषजनक', 101-200 के बीच ‘मध्यम', 201-300 के बीच ‘खराब', 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब', 401-500 के बीच ‘गंभीर' और 500 के पार ‘बेहद गंभीर' माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत