न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लोकपाल होता तो रुक सकता था 'राफेल घोटाला', मेरे पास हैं डील से जुड़े कई कागजात : अन्ना हजारे

सोमवार को दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने 'राफेल घोटाले' (Rafale Scam) का जिक्र करते हुए कहा कि अगर देश में लोकपाल (Lokpal) होता तो 'राफेल घोटाला' रुक सकता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 9:44:22

देश में लोकपाल होता तो रुक सकता था 'राफेल घोटाला', मेरे पास हैं डील से जुड़े कई कागजात : अन्ना हजारे

सोमवार को दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने 'राफेल घोटाले' (Rafale Scam) का जिक्र करते हुए कहा कि अगर देश में लोकपाल (Lokpal) होता तो 'राफेल घोटाला' रुक सकता था। हजारे ने मीडिया से कहा, ‘अगर लोकपाल होता तो राफेल जैसा घोटाला नहीं हुआ होता। मेरा पास राफेल से जुड़े कई कागजात हैं और मैं दो दिन इनका अध्ययन करने के बाद दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। मुझे एक बात समझ नहीं आती कि समझौते से एक महीने पहले बनी एक कंपनी को इसमें सहयोगी कैसे बनाया गया।' इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी कानून (Anti-Corruption Law)को लागू करने और किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की। बीते आठ साल में लोकपाल की मांग को लेकर हजारे की यह तीसरी भूख हड़ताल होगी। वह सिविल सोसायटी सदस्यों तथा समूहों का नेतृत्व करते हुए अप्रैल 2011 में पहली बार दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

हजारे ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बावजूद लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 को लागू नहीं करने पर केन्द्र की निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि देश पर ‘तानाशाही' की तरफ जाने का ‘खतरा' मंडरा रहा है। वह 30 जनवरी को अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करेंगे और वह सरकार द्वारा मांगें पूरी होने तक इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘अतीत में सरकार लिखित में कह चुकी है कि वह लोकपाल कानून पारित करेगी और किसानों को पेंशन तथा डेढ गुना अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराएगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मैं और झूठे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करूंगा और जीवन रहने तक भूख हड़ताल जारी रखूंगा।'

बता दें, पिछले साल मार्च में हजारे तथा उनके समर्थकों ने लोकपाल कानून लागू करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में एक सप्ताह भूख हड़ताल की थी। हजारे ने कहा, ‘किसी संवैधानिक संस्था का आदेश लागू नहीं करना देश को लोकतंत्र से तानाशाही की तरफ ले जाता है। यह सरकार भी ऐसा ही कर रही है। यह कैसी सरकार है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करती। यह सरकार है या कोई बनिया की दुकान।' उन्होंने अपने समर्थकों से रालेगण सिद्धि के बजाय अपने अपने स्थानों पर भूख हड़ताल करने को कहा। राष्ट्रीय किसान महापंचायत ने हजारे को समर्थन दिया है और उसका कहना है कि देशभर के किसान संगठन भूख हड़ताल में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड