न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर: 3 बीजेपी नेताओं की हत्या का मास्टरमाइंड ढेर, एक अन्‍य आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में CRPF और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को ढेर कर दिया। एनकाउंटर रविवार दोपहर हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Nov 2020 7:35:13

जम्‍मू-कश्‍मीर: 3 बीजेपी नेताओं की हत्या का मास्टरमाइंड ढेर, एक अन्‍य आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में CRPF और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को ढेर कर दिया। एनकाउंटर रविवार दोपहर हुआ। सैफुल्ला को रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिजबुल ने चीफ कमांडर बनाया था। जानकारी के मुताबिक सैफुल्ला को श्रीनगर जिले के रंगरेत इलाके में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया है। इस दौरान पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक AK-47 राइफल और पिस्टल बरामद की गई है। मौजूदा वक्त में कश्मीर में एक्टिव आतंकवादियों में सैफुल्ला मोस्ट वांटेड था। रंगरेत में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

एनकाउंटर के बाद कश्मीर पुलिस ने कहा- एनकाउंटर में जिस आतंकवादी को मारा गया है, वह 95% हिजबुल का चीफ कमांडर था। हमने बीती रात आतंकवादियों के बारे में खबर मिली थी और इसके बाद ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। ये सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। इसके कुछ घंटे बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि डॉ. सैफुल्ला हिजबुल मुजाहिदीन का नंबर वन कमांडर था। एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया है। यह बहुत कामयाब ऑपरेशन रहा। बीजेपी नेताओं की हत्या में शामिल आतंकी अब्बास हिजबुल से ही लश्कर में गया था। सेना ने 72 घंटे के अंदर ही बीजेपी नेताओं के हत्यारे का काम तमाम कर दिया।

पेशे से डॉक्टर, मुठभेड़ में घायल आतंकियों का इलाज करता था

सैफुल्ला ने घाटी में रियाज नायकू की मौत के बाद हिजबुल की कमान संभाली थी। डॉक्टर सैफुल्ला उर्फ अबु मुसैद पुलवामा के मलंगपोरा का रहने वाला था। वह बुरहान वानी के 12 आतंकियों की टीम में भी शामिल था। सैफुल्ला A++ कैटेगरी का आतंकी था। पेशे से डॉक्टर होने के कारण वह मुठभेड़ में घायल होने वाले आतंकवादियों का इलाज करने की वजह से चर्चा में आया था। अभी कश्मीर में सक्रिय 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम सबसे ऊपर था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री