न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर लगाया शहीदों के खून पर राजनीति करने का आरोप, कहा - देश की जनता और सेना से माफी मांगें

बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष पर शहीदों के खून पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 2:09:08

सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर लगाया शहीदों के खून पर राजनीति करने का आरोप, कहा - देश की जनता और सेना से माफी मांगें

बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने शुक्रवार सुबह ऐसा बयान दिया जिस पर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया। सैम पित्रोदा के एयर स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने हमला बोलते हुए कहा कि सैम पित्रौदा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सेना और देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष पर शहीदों के खून पर राजनीति करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ''सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमला को रूटीन हमला बताया। कांग्रेस स्पष्ट करे वो इस जघन्य घटना को रूटीन घटना मानती है। इस बात का कांग्रेस पार्टी जवाब दे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष देश की जनता को जवाब देना चाहिये।''

अमित शाह ने कहा, ''देश जब आम चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है और देश के मतदाताओं में राष्ट्र सुरक्षा का मुद्दा अहम बना हुआ है। ऐसे समय में जो कल कांग्रेस के विदेशी मामलों के प्रभारी सैम पित्रोदा का बयान काफी चिंताओं को जन्म देने वाला है।''

अमित शाह ने आगे कहा, '' तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस अपने नेताओं से बयान दिलवाती है। राहुल गांधी बताएं कि क्या उन्हें एयरफोर्स पर शक है। मै मांग करता हूं कि सैम पित्रोदा के बयान पर राहुल माफी मांगे, शहीदों के परिवार वालों से माफी मांगे। राहुल गांधी शहीदों के खून पर राजनीति क्यों करते हैं।'' उन्हने कहा, '' भारतीय जनता पार्टी की पाकिस्तान को अलग-शलग कर सकती है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ सकती है और देश को सुरक्षित रख सकती है।''

amit shah attack,arun jaitley,sam pitroda,pakistan,comment,rahul gandhi,bjp,narendra modi,balakot,congress

पित्रोदा के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत तमाम बीजेपी के कांग्रेस पर हमलावर हो गए है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जो लोग देश को नहीं समझते हैं, वही ऐसा बयान देते हैं। जब गुरु ऐसा हो तो शिष्य कितना निकम्मा होगा ये समझा जा सकता है। दरहसल, पित्रोदा ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर कहा है, ''अगर एयर स्ट्राइक में 300 आतंकियों की मौत हुई है तो हम सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर लाशें कहां है। कितने आतंकी मारे गए हैं इस बात को लेकर देश की जनता जानना चाहती है। भारत के नागरिक के नाते मैं ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं जब कोई विदेशी न्यूज पेपर यह बता रहा है कि वहां कोई भी आतंकी मारा नहीं गया है।'' टली ने राहुल गांधी पर भी बगैर नाम लिए हुए हमला बोला। उन्होंने कहा, ''अगर गुरु ऐसा हो तो शिष्य कितना निकम्मा निकलेगा ये देश को आज भुगतना पड़ रहा है।''

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार, मार्गदर्शक सैम पित्रोदा का बयान देश को केवल आहत करने वाला नहीं, बल्कि शर्मनाक है। राजनीतिक लाभ के लिए कोई सेना के पराक्रम पर अंगुली उठाये और आतंकवाद का समर्थन करे, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता। डूब मरो।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत