न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Howdy Modi : पहले ही दिन एनर्जी सेक्टर में बड़ी डील, 50 लाख टन LNG पर करार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ह्यूस्टन (Houston) में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Sep 2019 9:59:41

Howdy Modi : पहले ही दिन एनर्जी सेक्टर में बड़ी डील, 50 लाख टन LNG पर करार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने सात दिनों के अमेरिका (America) दौरे पर ह्यूस्टन (Houston) पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ह्यूस्टन (Houston) में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। ह्यूस्टन के होटल पोस्ट ओक में हुई इस बैठक के दौरान भारत और अमेरिका ने टेल्यूरियन और पेट्रोनेट के साथ लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के लिए मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। पांच मिलियन टन (50 लाख टन) सालाना एलएनजी (LNG) के लिए दोनों देशों के बीच एमओयू (MOU) साइन किया गया। टेल्यूरियन और पेट्रोनेट ने इसके लिए ट्रैन्ज़ैक्शन एग्रीमेंट को मार्च, 2020 तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बैठक में करीब 16 कंपनियों के सीईओ मौजूद थे

टेल्यूरियन और पेट्रोनेट ने इसके लिए ट्रैन्ज़ैक्शन एग्रीमेंट को 31 मार्च 2020 तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौरतलब है कि टेल्यूरियन ने फरवरी में ही पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड इंडिया (पीएलएल) के साथ एक एमओयू साइन कर पीएलएल ड्रिफ्टवुड परियोजना में निवेश की संभावनाएं तलाशने की घोषणा की थी।

कंपनी की ओर से कहा गया था कि इसमें प्रस्तावित एलएनजी टर्मिनल के साथ ही प्राकृतिक गैस उत्पादन, एकत्रीकरण, प्रसंस्करण और परिवहन सुविधाएं शामिल हैं। भारत पहले एलएनजी के लिए केवल कतर पर निर्भर था। अब अमेरिका के साथ ही रूस और ऑस्ट्रेलिया से भी एलएनजी का आयात हो रहा है।

बता दें कि अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सम्मान में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भी शिरकत करनी है। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। ‘हाउडी मोदी’ का आयोजन एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में किया जा रहा। पोप को छोड़कर, किसी निर्वाचित विदेशी नेता के अमेरिका दौरे पर लोगों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा है। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका ऊर्जा भागीदारी को बढ़ावा देने के मकसद से अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के अधिकाारियों के साथ मुलाकात की।

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान 50 किलोवाट क्षमता के गांधी सोलर पार्क का भी लोकार्पण करेंगे। इससे पहले ह्यूस्टन पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका