न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा बर्फानी के भक्तों को लगा बड़ा झटका, कोरोना के चलते रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 9:12:24

बाबा बर्फानी के भक्तों को लगा बड़ा झटका, कोरोना के चलते रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा का संचालन करना उचित नहीं है। यात्रा को रद्द करने की घोषणा की जा रही है।

जम्मू और कश्मीर सरकार के राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथजी यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। आदेश में यात्रा को रद्द करने की घोषणा करने पर खेद भी व्यक्त किया गया है।

बता दें कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन अब यात्रा को रद्द करने का औपचारिक ऐलान हो चुका है। इससे पहले यात्रा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी। याचिका अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ने दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि अमरनाथ यात्रा में सालाना 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचते हैं। इतनी संख्या में लोगों के आने से कोरोना फैलने का खतरा बना रहेगा।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने क्या कहा

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को बोर्ड की 39वीं बैठक की अध्यक्षता की। बोर्ड के सदस्यों ने यात्रा के संचालन पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

श्राइन बोर्ड ने कहा कि हम लाखों भक्तों की भावनाओं के बारे में जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। बोर्ड सुबह और शाम की आरती का लाइव टेलीकास्ट जारी रखेगा। इसके अलावा पारंपरिक अनुष्ठानों को भी पहले की तरह जारी रखा जाएगा।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे थे। खबरें ये भी थीं कि इस बार सिर्फ बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा कराने की योजना बनाई जा रही है। हेलीकॉप्टर से यात्रा पर भी विचार किया जा रहा है।

श्राइन बोर्ड करता है इंतजाम

बता दें कि अमरनाथ यात्रा का संचालन अमरनाथ श्राइन बोर्ड करता है। बोर्ड जून-जुलाई में होने वाली इस यात्रा को लेकर जनवरी से ही तैयारियों में जुट जाता है। हर साल यात्रा शुरू होने से पहले राज्यपाल बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा करते हैं। छड़ी मुबारक के साथ इस यात्रा का आगाज होता है।

बता दे, सावन पूर्णिमा यानी तीन अगस्त तक पवित्र गुफा में सुबह-शाम की आरती चलती रहेगी। इसके साथ ही छड़ी मुबारक समेत सभी परंपराओं का निर्वहन होगा। कोरोना संकट को देखते हुए 21 जुलाई से हेलिकाप्टर से बालटाल ट्रैक से यात्रा शुरू कराने पर विचार चल रहा था। इस बीच लगातार प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए था। बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने पवित्र गुफा में सुबह और शाम की आरती का शुभारंभ किया गया। इसका दूरदर्शन से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

यात्रा मार्ग पर कठुआ से लेकर घाटी तक लगभग सभी जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने बढ़ते खतरे को देखते हुए यात्रा रद्द करने का फैसला किया। हालांकि, लखनपुर में प्रवेश द्वार पर यात्रियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार बना दिए गए थे। शहर में जगह-जगह यात्रियों के स्वागत से संबंधित होर्डिंग्स भी लगा दिए गए थे। जम्मू में भगवती नगर स्थित बेस कैंप में भी तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

आने वाले यात्रियों के लिए दो हॉल में लगभग 200 बेड तैयार कर दिए गए थे। सुरक्षा जांच तथा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया था। इससे पहले पिछले साल अनुच्छेद 370 हटाने की प्रक्रिया के दौरान बीच में ही यात्रा स्थगित कर दिया गया था। बता दें यात्रा मार्ग पर आतंकी हमले के बाद भी कभी यात्रा रोकी नहीं गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री