न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असमंजस में कांग्रेस, दिल्ली में 'आप' से गठबंधन को लेकर करा रही है सर्वे

दिल्ली में 'आप' के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में असमंजस बरकरार है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 9:03:44

असमंजस में कांग्रेस, दिल्ली में 'आप' से गठबंधन को लेकर करा रही है सर्वे

दिल्ली में 'आप' के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में असमंजस बरकरार है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। खबर आई है कि कांग्रेस-आप में गठबंधन की कोशिशें जारी हैं। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से फोन कॉल कर गठबंधन पर उनकी राय पूछ रही है। प्रदेश कांग्रेस के गठबंधन से इनकार के बाद दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको की आवाज में रिकॉर्डेड कॉल लोगों के पास आ रही हैं। कार्यकर्ताओं से राय मांगी गई है कि बीजेपी को हराने के लिए क्या 'आप' से गठबंधन करना चाहिए। इससे पहले पूछा जा रहा था कि 'आप' से गठबंधन किया जाए या नहीं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लग रहा है कि जब प्रदेश स्तर पर 'आप' से गठबंधन नहीं होने की बात कही गई है, तो फिर से दिल्ली प्रभारी की ओर से इस पर राय क्यों मांगी जा रही है। कॉल कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए दिल्ली के कार्यकर्ताओं तक पहुंच रही है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के 56 हजार कार्यकर्ता शक्ति ऐप से जुड़े हुए हैं। गठबंधन के लिए ऐप के जरिए दोबारा कॉल आ रही हैं। इससे पहले भी कार्यकर्ताओं को फोन आ चुके थे। उस समय दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की आवाज में ही यह रिकॉर्डेड कॉल की गई थीं। सूत्रों का कहना है कि पहली बार 22 हजार कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी। ज्यादातर लोगों ने गठबंधन से मना किया था।

हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कह चुके हैं कि राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के संदर्भ में भी ये लगातार कहा जाता रहा है कि गठबंधन की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं।

सूत्रों का कहना है कि चुनाव की घोषणा के दूसरे दिन पार्टी ने दिल्ली में बड़ा सम्मेलन किया और लाखों रुपये खर्च किए। इसके बाद पार्टी के लोग और नेता अपने घरों में सिमट गए हैं। उन्हें अभी तक पता नहीं है गठबंधन होगा या नहीं। कंफ्यूजन की स्थिति ऐसी है कि जो लोग टिकट के दावेदार हैं वे भी अपने इलाकों में ऐक्टिव नहीं हैं।

congress,alliance,aap,loksabha election 2019,bjp

हरियाणा में गठबंधन के लिए आप की कांग्रेस से गुहार

खबर आई थी कि कांग्रेस के इनकार के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को आतुर हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी। अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से इस पर विचार करने का निवेदन किया है। गौर हो कि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस से हाथ मिलाने की काफी कोशिश की गई थी। लेकिन कांग्रेस ने इसे साफ इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दोनों (कांग्रेस और बीजेपी) के बीच अपवित्र गठबंधन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अहंकारी हो गई है। अगर उनका ऐसा ही रवैया रहा तो उनके उम्मीदवार जमानत तक गंवा बैठेंगे।

वही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण का हवाला देकर कहा है कि 56 फीसदी लोगों को लगता है कि पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) और भारत पाक (India-Pak) तनाव को लेकर भाजपा को अपने आचरण के कारण चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘आप' ने एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें पता चला है कि जिस तरह से भाजपा, भारत और पाकिस्तान के टकराव से निपट रही है उसका लोगों पर नकारात्मक असर पड़ा है। बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि 56 फीसदी लोगों को लगता है कि भाजपा अपने आचरण की वजह से चुनाव हारेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत