न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम को CBI कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान 17 जनवरी को

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिवार को आखिकार लंबी लड़ाई के बाद न्याय मिल ही गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 4:46:25

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम को CBI कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान 17 जनवरी को

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिवार को आखिकार लंबी लड़ाई के बाद न्याय मिल ही गया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट चारों आरोपियों को 17 जनवरी के दिन सजा सुनाएगी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर किशन लाल, निर्मल और कुलदीप के साथ मिलकर साजिश रचकर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कराने का आरोप साबित हो गया है। बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र प्रजापति की हत्या कर दी थी, उसके साथ निर्मल भी था। छत्रपति ने अपने इवनिंग न्यूज़पेपर 'पूरा सच' में इस संबंध में अनाम साध्वी की चिट्ठी छापी थी और इसी से पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिस दिन रेप के मामले में गुरमीत राम रहीम को सजा मिली थी उस दिन दिवंगत पत्रकार के बेटे अंशुल ने फैसले का स्वागत किया था और कहा था कि अब उन्हें भी न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा, ‘सीबीआई न्यायाधीश ने दबाव में नहीं आते हुए फैसला देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि फर्जी साधु नहीं बच सकता। आम आदमी का न्यायपालिका में विश्वास जगा है।' आपको बता दें कि छत्रपति ने सिरसा के डेरा मुख्यालय में ‘साध्वियों' के यौन उत्पीड़न का भंडाफोड़ किया था और 24 अक्तूबर 2002 को नजदीक से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के 36 वर्षीय बेटे ने उन दो शिष्याओं की तारीफ भी की थी जो ‘धमकियां' मिलने के बावजूद डेरा प्रमुख के खिलाफ गवाही पर कायम रहीं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति स्थानीय सांध्य दैनिक ‘पूरा सच' चलाते थे। सिरसा के डेरा मुख्यालय में राम रहीम द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर अज्ञात व्यक्ति का खत छापने के कुछ महीने बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है। वहीं राम रहीम की पेशी के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी