न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जहरीली हो रही है दिल्ली-एनसीआर की हवा, AQI पहुंचा 400 के पार, लोगों को हुई सांस लेने में परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार 5 दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में बरकरार है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खरांश व आंखों में जलन महसूस होने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 8:52:54

जहरीली हो रही है दिल्ली-एनसीआर की हवा, AQI पहुंचा 400 के पार, लोगों को हुई सांस लेने में परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार 5 दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में बरकरार है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खरांश व आंखों में जलन महसूस होने लगी है। दरअसल, हरियाणा के साथ पंजाब में पराली जलाने का असर दिल्ली-एनसीआर में साफतौर पर दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर में स्मॉक की चादर छाई हुई है, जिसके चलते मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों ने सांस संबंधी शिकायत भी की। सफर इंडिया के अनुसार, अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी रहेगी।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा जारी डाटा अनुसार दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्टर 405 पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके साथ ही दिल्ली के आइटीओ, द्वारका और रोहिणी में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'बेहद गंभीर' माना जाता है

रविवार को बेहद खराब थे हालात

इससे पहले रविवार की बात करे तो दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) पूरे दिन बेहद खराब श्रेणी (300 से अधिक) बना रहा। रविवार को अधिकारियों ने कहा था कि मुंडका, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और बवाना जैसे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' रहा। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआइ 392 पहुंच गया। वहीं दिल्ली में 349 दर्ज किया गया। 24 अक्टूबर को दिल्ली में एक्यूआइ 345 था यानी पिछले दिन के मुकाबले प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ा है। हवा की गति धीमी होने का कारण सुबह में स्मॉग छाया रहा। बाद में हवा की गति बढ़ने पर दोपहर में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ। फिर भी मुंडका, आनंद विहार, विवेक विहार, जहांगीरपुरी व बवाना में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्थिति दर्ज की गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली सफर इंडिया के अनुसार, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के आसपास के इलाकों में शनिवार को 867 जगहों पर पराली जलाई गई। इसके एक दिन पहले 1,292 जगहों पर पराली जलाई गई थी। एक दिन में पराली जलाने के मामलों में 33% की कमी आई, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवा और उसकी मध्यम गति होने के कारण पराली का धुआं पहुंचने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है।

वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि वायु गुणवत्ता स्तर बढ़ने की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत है। वायु प्रदूषण में इजाफा होने की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को घरों से निकलने में परहेज करना चाहिए। अगर जरूरत हो तो N-95 मास्क पहनकर ही घरों से निकलें, जिससे प्रदूषण और कोरोना वायरस संक्रमण दोनों से बचाव हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती