न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस बोइंग 777 में उड़ान भरेंगे PM Modi, उड़ाएंगे वायुसेना के पायलट

एयर इंडिया (Air India) के पायलट प्रधानमंत्री का ‘एयर इंडिया वन’ विमान नहीं उड़ाएंगे। प्रधानमंत्री के लिए अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस बोइंग 777 आएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 12:43:12

अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस बोइंग 777 में उड़ान भरेंगे PM Modi, उड़ाएंगे वायुसेना के पायलट

एयर इंडिया (Air India) के पायलट प्रधानमंत्री का ‘एयर इंडिया वन’ विमान नहीं उड़ाएंगे। प्रधानमंत्री के लिए अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस बोइंग 777 आएगा। इसे वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे। इसके लिए एयर इंडिया वायुसेना के करीब 10 पायलटों को प्रशिक्षण देगी। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए 2 नए बोइंग 777 एयरक्राफ्ट आएंगे, जो जुलाई 2020 से उड़ान भरेंगे। अभी तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए एयर इंडिया का बोइंग 747 विमान इस्तेमाल करते हैं। इस विमान को एयर इंडिया वन कहा जाता है। भारतीय उच्चाधिकारियों के लिए एयर इंडिया के पायलट ही बोइंग 747 एयरक्राफ्ट उड़ाते हैं और एआईईएसएल इनका रखरखाव करती है। एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, 'भारत को अमेरिका से दो बोइंग 777 अगले साल तक मिल जाएंगे। इन्हें एयर इंडिया वन कहा जाएगा। इन विमानों को केवल वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे। ये एयरक्राफ्ट राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए होंगे।'

एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, 'भारत को अमेरिका से दो बोइंग 777 अगले साल तक मिल जाएंगे। इन्हें एयर इंडिया वन कहा जाएगा। इन विमानों को केवल वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे। ये एयरक्राफ्ट राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए होंगे।' अफसर ने यह भी बताया कि वायुसेना के 4-6 पायलटों को बोइंग 777 के लिए एयर इंडिया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बाकी पायलटों की भी ट्रेनिंग जल्द होगी।

बता दे, इन नए बोइंग का रखरखाव एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (एआईईएसएल) द्वारा ही किया जाएगा। यह एयर इंडिया की ही सहायक कंपनी है।

बोइंग 777 स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस होंगे। इन मिसाइलों को लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटरमेजर्स (एलएआईआरसीएम) और सेल्फ प्रोटेक्शन सुइट (एसपीएस) कहा जाता है। एसपीएस से विमान दुश्मन के रडार की फ्रीक्वेंसी को जाम कर देगा। इसी साल फरवरी में अमेरिका ने 190 मिलियन डॉलर कीमत वाले दो डिफेंस सिस्टम भारत को देने पर सहमति जताई थी।

एयर इंडिया पर 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो चुका है, लिहाजा केंद्र सरकार विनिवेश की योजना बना रही है। प्रक्रिया नवंबर से शुरू हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर