न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर उड़ान की घोषणा के बाद क्रू को भरपूर जोश के साथ कहना होगा 'जय हिंद' : एयर इंडिया

एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह ने सोमवार को एक आधिकारिक परामर्श में कहा कि एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ 'जय हिंद' कहना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 10:57:32

हर उड़ान की घोषणा के बाद क्रू को भरपूर जोश के साथ कहना होगा 'जय हिंद' : एयर इंडिया

एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह ने सोमवार को एक आधिकारिक परामर्श में कहा कि एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ 'जय हिंद' कहना होगा।

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के अपने पहले कार्यकाल के दौरान अश्वनी लोहानी ने मई 2016 में पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श 'देश के रुख' के साथ कर्मचारियों के लिए 'रिमाइंडर' है। लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों से कहा था, ''विमान के कैप्टन को अक्सर यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से जुड़े होना चाहिए और 'जय हिंद' शब्दों के इस्तेमाल का जबरदस्त असर पड़ेगा।''

इसके अलावा, लोहानी ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ विनम्र होना चाहिए और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखना अच्छी बात होगी। लोहानी ने कहा था, ''केबिन क्रू को यात्रियों के विमान पर चढ़ने और उतरने के समय परंपरा के तौर पर उन्हें नमस्कार कहना चाहिए। चेहरे पर गुस्सा या नाराजगी के रत्तीभर भी भाव नहीं हों और चेहरे पर मुस्कान और विनम्रता से बात करना अच्छा होगा।''

air india,jai hind,air india crew members

एयर इंडिया के कर्मचारी ही फ्लाइट से चुराते थे खाना, 4 के खिलाफ कार्रवाई

अगर हम आपको कहे कि एयर इंडिया (Air India) के विमान में खाने की चोरी होती है और चोरी करने वाले और कोई नहीं एयर इंडिया (Air India) के कर्मचारी है तो आपको यह सुनकर बड़ा अजीब लगेगा। लेकिन ये सच है एअर इंडिया ने विमानों से भोजन और राशन सामग्री की 'चोरी' के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। राष्ट्रीय एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया इस काम में लिप्त पाए जाने पर कैटरिंग विभाग के एक सहायक प्रबंधक और एक वरिष्ठ सहायक को क्रमशः 63 दिन और तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अगस्त, 2017 में आंतरिक स्तर पर एक पत्र लिखकर कहा था कि ऐसा देखा गया है कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के गंतव्य तक पहुंचने के बाद बचे हुए खाने और राशन सामग्री का इस्तेमाल 'अपने निजी इस्तेमाल' के लिए करते हैं। परिपत्र में कहा गया था, 'इस तरह के कार्यों में लिप्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।'

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि 'अगस्त, 2017 में परिपत्र जारी किये जाने के बाद से एयरलाइन ने बचे हुए खाने एवं राशन सामग्री की चोरी करते हुए पाये गए कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियों एवं केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल