न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल में 153 सांसदों की संपत्ति हुई दोगुनी, सर्वाधिक वृद्धि BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की, लिस्ट में सबसे ज्यादा बीजेपी नेता : रिपोर्ट

इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, पांच सालों में (2009 से 2014) 153 सांसदों की औसत संपत्ति वृद्धि 7.81 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 11:41:24

5 साल में 153 सांसदों की संपत्ति हुई दोगुनी, सर्वाधिक वृद्धि BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की, लिस्ट में सबसे ज्यादा बीजेपी नेता : रिपोर्ट

इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, पांच सालों में (2009 से 2014) 153 सांसदों की औसत संपत्ति वृद्धि 7.81 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। साल 2014 में फिर से संसद पहुंचे 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह प्रति सांसद औसतन 13.32 करोड़ रुपए रही है। स्वतंत्र सार्वजनिक शोध समूहों ने 2014 में फिर से निर्वाचित हुए 153 सांसदों की तरफ से सौंपे गए वित्तीय विवरणों की तुलना की है। अध्ययन में पाया गया है कि इन सांसदों की साल 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपये थी, जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर औसतन 13.32 करोड़ रुपये हो गई।

सांसदों में सर्वाधिक संपत्ति वृद्धि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की हुई। साल 2009 में उनकी संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा की संपत्ति 107 करोड़ रुपये बढ़कर 137 करोड़ रुपये हो गई।

संपत्ति वृद्धि के मामले में तीसरा स्थान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले का है। 2009 में उनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में शीर्ष 10 सांसदों में शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल छठे स्थान पर और बीजेपी के वरुण गांधी 10वें स्थान पर हैं। वरुण ने 2009 में अपनी संपत्ति चार करोड़ रुपये बताई थी, जो 2014 में बढ़कर 35 करोड़ रुपये हो गई।

पार्टी के स्तर पर बीजेपी के 72 सांसदों की संपत्ति में 7.54 करोड़ रुपये की औसत उछाल हुई, जबकि कांग्रेस के 28 सांसदों की संपत्ति में औसतन 6.35 करोड़ रुपये की उछाल दर्ज की गई। शीर्ष नेताओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संपत्ति 2009 के दो करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में सात करोड़ रुपये हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत