न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम : मुस्लिम व्यक्ति को बीफ बेचने के लिए पीटा, नाराज लोगों ने जबर्दस्ती खिलाया सूअर का मांस

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि असम में एक मुस्लिम व्यक्ति के बीफ बेचने से नाराज लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीटा और उसे सूअर का मांस खाने के लिए बाध्य किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 1:15:30

असम : मुस्लिम व्यक्ति को बीफ बेचने के लिए पीटा, नाराज लोगों ने जबर्दस्ती खिलाया सूअर का मांस

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि असम में एक मुस्लिम व्यक्ति के बीफ बेचने से नाराज लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीटा और उसे सूअर का मांस खाने के लिए बाध्य किया। अधिकतर मुस्लिमों में सूअर का मांस खाना हराम है। पुलिस अधीक्षक राकेश रौशन ने बताया कि पीड़ित शौकत अली (48) पर बिश्वनाथ जिले के मधुपुर साप्ताहिक बाजार में स्थानीय लोगों के एक समूह ने हमला किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत पड़ी।

रौशन के अनुसार अली को स्थानीय लोगों ने पीटा जो किसी कट्टरपंथी संगठन से नहीं जुड़े थे। खाने का स्टाल चलाने वाले अली ने दावा किया कि हमला करने वालों ने उसे सूअर का मांस जबर्दस्ती खिलाया लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''हमने भी इसके बारे में सुना है। यह जांच का विषय है। मैं जांच के बाद ही यह बता पाऊंगा।'' घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की गई। रविवार की घटना तब प्रकाश में आयी जब हमलावरों में से एक ने वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित के भाई सहाबुद्दीन अली की शिकायत पर सोमवार शाम में बिश्वनाथ चरियाली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।

अली ने दावा किया कि वह बाजार में बीफ तीन दशक से अधिक समय से बेच रहा है और उसे कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। समूह ने अली को बीफ के व्यंजन बेचने की इजाजत देने के लिए बाजार के ठेकेदार 42 वर्षीय कमल थापा को भी पीटा। राज्य में गोवध और बीफ का सेवन प्रतिबंधित नहीं है लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 1950 केवल 14 वर्ष से अधिक उम्र के मवेशी को मारने की अनुमति देना है जिसके लिए पशु चिकित्सक से प्रमाणपत्र जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। घटना के खिलाफ कुछ अधिकार समूहों ने राज्य की राजधानी गुवाहाटी में मंगलवार को एक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। बिश्वनाथ जिला तेजपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जहां मतदान पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को होना है।

पिछले साल अगस्त में बिश्वनाथ जिले में ग्रामीणों ने मवेशी चोर होने के संदेह में हमला कर दिया था जिसमें एक व्यक्ति मारा गया था और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी