न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL2018: डिविलियर्स ने लिया ऐसा कैच, उड़ा दिए देखने वालों के होश, देखिए वीडियो

दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक ए बी डिविलियर्स ने ऐसा कैच लपका जो आईपीएल के इतिहास के सबसे लाजवाब कैचों में से एक माना जा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 7:23:59

IPL2018: डिविलियर्स ने लिया ऐसा कैच, उड़ा दिए देखने वालों के होश, देखिए वीडियो

गुरुवार को खेले गए आईपीएल के 51वें मैच में जहां एक तरफ बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों ने रनों की बरसात कर दी, वहीं दूसरी ओर ये मैच फील्डिंग के लिए भी काफी चर्चा में रहा। मैच के दौरान कई ऐसे कैच देखने को मिले लेकिन एक कैच ने दर्शकों की सांसें रोक दीं। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक ए बी डिविलियर्स ने ऐसा कैच लपका जो आईपीएल के इतिहास के सबसे लाजवाब कैचों में से एक माना जा सकता है। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका।

यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां खड़े ए बी डिविलियर्स ने कमाल की फिटनेस का परिचय देते हुए ऊंची छलांग लगाई और हैरतंगेज कैच पकड़ लिया। डिविलियर्स इस तरह से उछले मानो उन्होंने गेंद को बाउंडरी के अंदर से खींचकर कैच पूरा किया हो। डिविलियर्स के इस कैच से बैट्समेन हेल्स समेत मैदान में मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। यह निश्चित है कि इसे कैच ऑफ द सीजन की लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा। डिविलियर्स के इस कैच से बैट्समेन हेल्स समेत मैदान में मौजूद हर शख्स सकते में आ गया।

इससे पहले एबी डीविलियर्स (69) और मोइन अली (65) व कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की उम्दा पारियों की बदौलत आरसीबी ने एसआरएच के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा। एसआरएच को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बना सकी। डीविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन ठोके।

वहीं इंग्लिश खिलाड़ी अली ने सिर्फ 34 गेंदों में दो चौके व 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने 17 गेंदों में एक चौके व 4 छक्कों की मदद से तेजतर्रार 40 रन बनाकर आरसीबी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

आरसीबी की टीम ने गुरुवार को हैदराबाद को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। आरसीबी की 13 मैचों में यह छठी जीत थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन