न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत: 9 साल की बच्ची का शव बरामद, शरीर पर मिले 100 चोटों के निशान

गुजरात के सूरत से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 9 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Apr 2018 11:46:48

सूरत: 9 साल की बच्ची का शव बरामद, शरीर पर मिले 100 चोटों के निशान

उन्नाव और कठुआ रेप कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुजरात के सूरत से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 9 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के 100 निशान हैं। खबर है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान हैं, जिससे रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बच्ची के शरीर पर पाए गए चोट के निशान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे कम से कम 7 दिन तक टॉर्चर किया गया होगा। सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है या नहीं। बच्ची के शरीर पर मिले चोट के ज्यादातर निशान लकड़ी के डंडे के हैं।

सूरत सिविल अस्पताल के फॉरेंसिक हेड गणेश गोवेकर ने कहा कि बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्मट रिपोर्ट के दौरान हमने पाया कि शरीर पर जो चोट के निशान हैं वह एक से सात दिन पुराने हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के शरीर पर १०० चोट के निशान हैं। बच्ची के शरीर पर पाए गए चोट के निशान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे कम से कम 7 दिन तक टॉर्चर किया गया होगा। सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कठुआ और उन्‍नाव में हुई रेप की वारदातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुप्‍पी तोड़ी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है था कि ऐसी घटनाएं शर्मसार करती हैं और बेटियों को इंसाफ मिलेगा। पीएमओ इंडिया के ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह की घटनाएं हमने बीते दिनों में देखीं हैं, वो सामाजिक न्याय की अवधारणा को चुनौती देती हैं। पिछले 2 दिनों से जो घटनाएं चर्चा में हैं वो निश्चित रूप से किसी भी सभ्य समाज के लिये शर्मनाक हैं। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इसके लिए शर्मसार हैं।' रधानमंत्री आगे लिखते हैं, 'देश के किसी भी राज्य में, किसी भी क्षेत्र में होने वाली ऐसी वारदातें, हमारी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती हैं। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा। हमारे समाज की इस आंतरिक बुराई को खत्म करने का काम, हम सभी को मिलकर करना होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन