न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिरुपति बालाजी मंदिर में अभी भी दान में आ रहे पुराने 500-1000 के बंद हुए नोट, ट्रस्ट ने सरकार से की ये गुजारिश

मोदी सरकार द्वारा नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हुए 500 और 1000 के नोटों का दान आज तक मंदिरों को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 5:54:25

तिरुपति बालाजी मंदिर में अभी भी दान में आ रहे पुराने 500-1000 के बंद हुए नोट, ट्रस्ट ने सरकार से की ये गुजारिश

मोदी सरकार द्वारा नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हुए 500 और 1000 के नोटों का दान आज तक मंदिरों को मिल रहा है। आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में करीब 50 करोड़ के पुराने नोट पिछले कुछ महीनों में दान आए हैं। तिरुपति ट्रस्ट के चेयरमैन वाईवी सुब्बारेड्डी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर इन पुराने नोटों को बदलने की गुजारिश की है।

कोरोना और लॉकडाउन के चलते तिरुपति मंदिर में दान में भारी कमी आई है। हालांकि, 11 जून से मंदिर खुलने के बाद से एक महीने में लगभग 17 करोड़ का दान मंदिर को मिला है। ये कोरोना से पहले आने वाले दान का 10% भी नहीं है। ऐसे ट्रस्ट ने मंदिर को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए दान में आए 500 और 1000 के पुराने नोटों का सहारा लेने की योजना बनाई है। ये नोट नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद नोट बदलने की सभी समय सीमा खत्म हो जाने के बाद आए हैं। इन्हें संभालना भी ट्रस्ट के लिए एक बड़ा सिरदर्द है।

मंदिर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये नोट एक लंबे समय में दान के जरिए इकट्ठा हो रहे थे। लॉकडाउन के कारण इसे लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया था। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि विशेष हालात को ध्यान में रखकर अगर ऐसा किया जा सकता हो, तो ये मंदिर के लिए काफी राहत भरा हो सकता है।

ट्रस्ट ने तिरुपति ट्रस्ट के नाम से चल रही करीब 20 वेबसाइट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये साइट्स दर्शन टिकट्स से लेकर होटल बुकिंग्स और ऑनलाइन हुंडी जैसे कामों में श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठ रही थीं। इन सभी साइट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर तिरुपति ट्रस्ट ने अपना टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर ऐसी किसी भी साइट के बारे में श्रद्धालु शिकायत कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर