न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेरा हिंसा : अब तक 36 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, शनिवार को हरियाणा में असहज शांति

50 वर्षीय डेरा प्रमुख को शुक्रवार को 2002 के दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा में 36 लोगो की मौत

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Aug 2017 9:07:26

डेरा हिंसा : अब तक 36 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, शनिवार को हरियाणा में असहज शांति

50 वर्षीय डेरा प्रमुख को शुक्रवार को 2002 के दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा में 36 लोगो की मौत के बाद शनिवार को एक असहज शांति छाई रही। एक तरफ सेना जहां डेरा प्रमुख के मुख्यालय को खाली करवाने में जुटी रही। वहीं, स्थिति से निपटने में नाकामी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाने की चारों तरफ से जोरदार मांग की गई।

हिसार शहर के डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय को सेना की कम से कम 8 टुकड़ियों ने घेर लिया है, जहां हजारों श्रद्धालु छिपे हुए हैं।

कमांडिंग अधिकारी मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने शनिवार को सिरसा का दौरा करने के बाद मीडिया को बताया कि सेना की डेरा परिसर में तुरंत घुसने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि डेरा प्रबंधन से बातचीत कर परिसर को शांतिपूर्वक खाली कराने की कोशिश हो रही है।

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर सेना गश्त लगा रही है, क्योंकि शुक्रवार को हुई हिंसा में करीब 250 अनुयायी घायल हुए हैं। शनिवार को भी पंजाब के मालवा इलाके और पंचकूला और सिरसा शहरों में सेना की गश्त जारी रही। दोनों राज्यों के कई जिलों में कर्फ्यू जारी रहा।

dera violence,haryana violence,gurmeet ram rahim,dera sacha sauda

राज्य के मुख्य सचिव डी. एस. धेसी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पंचकूला की एक अदालत में अपराधी सिद्ध होने के बाद धर्मगुरु को हिरासत में लेने के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से की गई बदसलूकी मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि दो वाहनों से एक एके-47, एक माउजर, पांच पिस्तौल और दो राइफलें जब्त की गई हैं जो डेरा प्रमुख के सिरसा से पंचकूला की अदालत तक आए काफिले में शामिल थी।

पुलिस महानिदेशक बी. एस. संधू के बाद धेसी ने कहा कि पंचकूला समेत राज्य के किसी भी हिस्से में शनिवार को किसी हिंसा की घटना की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 30 मौतें पंचकूला में और छह मौतें सिरसा में हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत