न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में देश के 20% कोरोना मरीज, फिर भी मई में रोज हुए सिर्फ 4 हजार टेस्ट!; एक्सपर्ट्स ने जाहिर की चिंता

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में प्रतिदिन कोरोना की 10 हजार टेस्टिंग कर सकने की क्षमता है। मई में प्रतिदिन मुंबई में सिर्फ 4 हजार से 4 हजार 200 टेस्ट ही किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 9:53:44

मुंबई में देश के 20% कोरोना मरीज, फिर भी मई में रोज हुए सिर्फ 4 हजार टेस्ट!; एक्सपर्ट्स ने जाहिर की चिंता

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार 713 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9 हजार 838 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9 हजार 638 मरीज मिले थे।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 2 हजार 933 केस सामने आए। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानी कल संक्रमितों में 14.57% का इजाफा हुआ। एक दिन में सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत हुई और 1352 ठीक हुए। इससे पहले बुधवार को 2 हजार 560 केस आए थे। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 77 हजार 793 तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ही 44 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में अब तक 2710 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। भारत के कुल मामलों में 20% सिर्फ आर्थिक राजधानी मुंबई में आए हैं, लेकिन इसके बावजूद टेस्टिंग की प्रक्रिया धीमी पड़ी हुई है। 'इंडियन एक्सप्रेस' पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मई के दौरान मुंबई में रोजाना सिर्फ 4 हजार टेस्ट ही किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में प्रतिदिन कोरोना की 10 हजार टेस्टिंग कर सकने की क्षमता है। मई में प्रतिदिन मुंबई में सिर्फ 4 हजार से 4 हजार 200 टेस्ट ही किए गए।

दुनियाभर के एक्सपर्ट्स कोरोना को रोकने के लिए टेस्टिंग प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कहते रहे हैं। कोरोना के बारे में अब यह सर्वमान्य तरीका है कि टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाकर ही इस महामारी पर रोक लगाई जा सकती है। गौरतलब है कि मुंबई और पुणे जैसे शहरों में महाराष्ट्र के 70% मामले हैं। लेकिन अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक इन दोनों शहरों में पूरे राज्य की टेस्टिंग का सिर्फ 50 फीसदी हिस्सा ही किया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा है कि मार्च महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र की 70 से 75% टेस्टिंग मुंबई में ही की जा रही थी। लेकिन मई में टेस्टिंग में गिरावट आ गई। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि भारत में कोविड-19 (Covid-19) के 80% तक मामले बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में टेस्टिंग स्पीड में कमी लाना बेहद चिंताजनक बात है। वह भी इस समय में जब मुंबई में मरीजों की संख्या में 1 मई से 31 मई के बीच दो गुने का अंतर आया है। 1 मई को मुंबई 750 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे, जबकि 31 मई को ये संख्या 1 हजार 500 के आस-पास थी। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुंबई में लगातार कोरोंना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में अगर टेस्टिंग में कमी आती है तो नए मामलों पर नियंत्रण पाना बेहद मुश्किल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका