न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाति मालीवाल का हुआ मेडिकल चेकअप, चेहरे पर हैं अंदरूनी चोटें

मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट के अनुसार, AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, जिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था, उनके चेहरे पर आंतरिक चोटें आईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 May 2024 1:07:10

स्वाति मालीवाल का हुआ मेडिकल चेकअप, चेहरे पर हैं अंदरूनी चोटें

नई दिल्ली। मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट के अनुसार, AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, जिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था, उनके चेहरे पर आंतरिक चोटें आईं। मालीवाल का शुक्रवार को दिल्ली के एम्स में मेडिकल चेकअप हुआ, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चला। रात 11 बजे लगभग एम्स पहुँची स्वाति मालीवाल वहाँ से आधी रात 3.15 बजे के लगभग रवाना हुई।

स्वाति मालीवाल का गुरुवार रात करीब चार घंटे तक मेडिकल चेकअप हुआ। दिल्ली पुलिस की एक टीम मालीवाल को लेकर रात 11 बजे एम्स पहुंची और 3.15 बजे वहां से निकल गई। दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना सिंह भी मालीवाल के साथ थीं। एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व प्रमुख ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बिभव कुमार ने उन्हें थप्पड़ मारा, लात मारी, छड़ी से पीटा और पेट में मुक्का मारा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनके शरीर के संवेदनशील अंगों पर कई बार प्रहार किया गया।

इस बीच, मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक टीम द्वारा उनके आवास पर मालीवाल का बयान दर्ज किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस की करीब 10 टीमें मामले की जांच में जुटी हैं, जिनमें से चार टीमें विभव की लोकेशन ट्रेस कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि विभव अमृतसर में हो सकते हैं। पुलिस को यह भी संदेह है कि विभव महाराष्ट्र में हो सकता है, राज्य में इंडिया ब्लॉक की एक रैली होने वाली है।

इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में धारा 164 के तहत आज स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया जा सकता है। धारा 164 के तहत पीड़िता द्वारा दिया गया बयान जज के सामने दर्ज किया जाता है।

दिल्ली पुलिस घटना से संबंधित मुख्यमंत्री आवास के सभी आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करेगी। केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल से मुलाकात करने वाले सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगें। सूत्रों ने बताया कि स्वाति मालीवाल 13 मई को टैक्सी से केजरीवाल के घर पहुंचीं। पुलिस टैक्सी ड्राइवर का भी बयान दर्ज करेगी।

इस बीच, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में चूड़ियां लिए प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

यह घटना पहली बार तब सामने आई जब मालीवाल सोमवार को सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की।

एक दिन बाद आप सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि विभव कुमार ने मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' किया और अरविंद केजरीवाल इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी