न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने दिखाई ‘चंदू चैंपियन’ की एक और झलक, कैटरीना ने विक्की पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में हमेशा ही क्रेज रहता है। लोग उनके लुक्स के साथ एक्टिंग पर भी मर मिटते हैं। कार्तिक को चाहने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 12:43:40

2 News : कार्तिक ने दिखाई ‘चंदू चैंपियन’ की एक और झलक, कैटरीना ने विक्की पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में हमेशा ही क्रेज रहता है। लोग उनके लुक्स के साथ एक्टिंग पर भी मर मिटते हैं। कार्तिक को चाहने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। फिलहाल कार्तिक अपनी अगली स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म जून में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले कार्तिक अपने होम टाउन ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में 18 मई को इसका ट्रेलर रिलीज करेंगे। कार्तिक ने आज शुक्रवार (17 मई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए फिल्म का नया पोस्टर जारी किया।

कार्तिक ने बताया कि यह फिल्म का सबसे शानदार सीन है। कार्तिक इंडियन आर्मी ऑफिसर के रूप में दिख रहे हैं और हाथ में बंदूक लेकर पूरे जोश से फायरिंग करते दिखे। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “मेरे करिअर का अब तक का सबस गर्व करने वाला पल, इंडियन आर्मी के एक जाबांज सिपाही का किरदार, चंदू चैंपियन की लाइफ के कई चेहरे हैं, 8 मिनट के सिंगल टेक में हुए वॉर सीन की झलक, इंडियन आर्मी को सलाम है, चंदू चैंपियन, ट्रेलर कल रिलीज होगा। बता दें कि कार्तिक ने पिछले साल वॉर सीन की झलक शेयर की थी।

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक की टीम के अनुसार एक्टर ने पूरी तरह से शुगर को एलिमिनेट करते हुए बॉक्सर की फिजिक पाने के लिए 20 किलोग्राम वजन कम किया। कार्तिक ने असल दुनिया के चैंपियंस के साथ रिंग शेयर कर प्रोफेशनल बॉक्सिंग की दुनिया में खुद को खड़ा किया। कार्तिक की पिछली फिल्म कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी।

विक्की कौशल ने गुरुवार को मनाया अपना 36वां जन्मदिन

एक्टर विक्की कौशल ने गुरुवार (16 मई) को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया। कैटरीना ने विक्की की कुछ कैंडिड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें कुछ विक्की की रैंडम फोटो क्लिक की हुई दिख रही हैं, तो वहीं लास्ट फोटो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की लग रही है।

विक्की, कैटरीना के साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। वे मुस्कुरा रहे हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में विक्की ने वाइट टी-शर्ट पहनी है, जबकि लास्ट फोटो में ब्लैक टी-शर्ट और हैवी बीयर्ड लुक में हैं। कैटरीना ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में विक्की को बर्थडे विश करते हुए वाइट हार्ट और केक इमोज़ी शेयर की हैं।

जोया अख्तर, अंगद बेदी और सबा पटौदी जैसे सेलेब्स ने भी विक्की को कमेंट कर बधाई दी है। कैटरीना और विक्की ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद 9 दिसंबर 2021 को शादी कर ली थी। कपल ने इसके लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर के रॉयल फोर्ट को चुना था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष