न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘धड़कन’ के सीक्वल को लेकर सामने आई यह अपडेट, जुनैद अपनी तीसरी फिल्म में खुशी के साथ करेंगे काम

साल 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने और स्टोरी फैंस को खूब पसंद आई। इसके डायरेक्टर धर्मेश दर्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 8:35:14

2 News : ‘धड़कन’ के सीक्वल को लेकर सामने आई यह अपडेट, जुनैद अपनी तीसरी फिल्म में खुशी के साथ करेंगे काम

साल 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने और स्टोरी फैंस को खूब पसंद आई। इसके डायरेक्टर धर्मेश दर्शन थे, जबकि इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की अहम भूमिकाएं थीं। अक्षय ने राम, सुनील ने देव और शिल्पा ने अंजलि का रोल प्ले किया था। पिछले साल सितंबर में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। अब एक बार फिर से इस पर अपडेट मिला है।

धर्मेश ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में ‘धड़कन 2’ के बारे में कहा कि ये जरूरी नहीं है कि फिल्म पहले पार्ट का सीक्वल हो। मॉडर्न सिनेमा के हिसाब से ये एक फ्रेश फिल्म भी हो सकती है। जब धर्मेश से पूछा गया कि क्या डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करने का उनका कोई प्लान है इस पर उन्होंने कहा कि अगर सिनेमा को मेरी जरूरत होगी तो मैं जरूर करूंगा। जब तक मैं स्वस्थ हूं, मैं सिनेमा के साथ हूं। धर्मेश भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और लेखक हैं।

उन्होंने आखिरी बार 2006 में आई फिल्म 'आप की खातिर' का निर्देशन किया था। इसमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, सुनील शेट्टी व अमीषा पटेल थे। उन्होंने सनी देओल और जूही चावला की फिल्म 'लुटेरे' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जो 1993 में रिलीज हुई थी। बता दें कि ‘धड़कन’ में महिमा चौधरी, शर्मिला टैगोर, किरण कुमार भी नजर आए थे।

ये पिक्चर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का बजट 9.50 करोड़ रुपए था और इसने दुनियाभर में 26.47 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। सुनील शेट्टी का किरदार ‘ग्रे शेड’ में था और उन्हें ‘बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल’ का फिल्ममेयर अवार्ड भी मिला था।

dharmesh darshan,director dharmesh darshan,dhadkan movie,dhadkan sequel,junaid khan,aamir khan,khushi kapoor,junaid khushi

आमिर खान के बेटे जुनैद खान दो फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं पूरी

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ अपनी तीसरी अनटाइटल्ड फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि जुनैद ने पहले ही दो फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वे अपने तीसरे प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं, जो पिछली दो फिल्मों से बहुत अलग है।

उनकी अगली अनटाइटल्ड फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ दिखेंगे, जिसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। जुनैद ने अपने प्रोजेक्ट 'महाराजा' और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म पूरी कर ली है। 'महाराजा' कथित तौर पर 1862 के महाराजा लिबेल केस से प्रेरित है। इसमें जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ भी हैं।

बताया जा रहा है कि इसमें जुनैद एक रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। अपने हुनर के प्रति समर्पित जुनैद कई सालों से थिएटर के क्षेत्र में अपने हुनर को निखार रहे हैं और स्टेज पर अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित कर रहे हैं। दूसरी ओर, खुशी ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष